Sunday, January 19, 2020

26 साल की लड़की ने अपनी शादी में मेहमानों से एंट्री फीस मांगी, लोगों ने खिंचाई की January 19, 2020 at 08:14PM

न्यूयॉर्क. शादी में शामिल होने के लिए कार्ड साथ लेकर आने के लिए आमतौर पर लोग कह देते हैं, लेकिन इसके एक कदम आगे अमेरिका में 19 साल की एक लड़की ने मेहमानों के लिए एंट्री फीस रखी। उसने तर्क दिया है कि 50 डॉलर की फीस 'एक्सक्लूसिव गेस्ट लिस्ट' बनाने और शादी में आने के लिए लाइन में न लगना पड़े इसके लिए रखी गई।इसके अलावा, वह शादी में हुए खर्च को वापस पा सके।सोशल मीडिया पर लोगों ने दुल्हन की खिंचाई की। कहा- अगर आप शादी का खर्च वहन नहीं कर सकते तो आपको शादी करने का हक नहीं है।

दुल्हन की 19 साल की कजन डैन्टी शीप ने यह जानकारी सोशल मीडिया साइटReddit पर शेयर की। उसने बताया कि दुल्हन मेरी दूर के रिश्ते में बहन है। उसकी उम्र 26 साल है। उसने इस हफ्ते घोषणा की थी कि रविवार को होने वाली उसकी शादी में आने वाले मेहमानों को फीस के तौर पर 50 डॉलर देने होंगे। उसने यह भी कहा था कि मेहमान पहले पैसे दे सकते हैं ताकि उन्हें कोई समस्या न हो। इन लोगों को'विशिष्ट अतिथि सूची' में स्थान दिया जाएगा। डैन्टी शीप ने बताया कि दरअसल वह अपने विशेष दिन खर्च किए गए पैसे को वापस प्राप्त कर चाहती थी। मैंने उससे कहा कि मैं नहीं आ पाऊंगी, क्योंकि यह ठीक नहीं है। यह अपमान है। मैं उसे शुभकामनाएं देतीहूं। उसने मेरे अंकल और आंटी से संपर्क किया। उन्होंने मुझे असभ्य कहा। मेरे माता-पिता ने मेरी एंट्री के लिए भुगतान करने की पेशकश की, लेकिन मैंने इनकार कर दिया।

सोशल मीडिया पर लोगों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी।

  • एक यूजर ने कहा कि मेहमानों से फीस लेने को गलत करार दिया। उसने कहा कि शादी परिवार और करीबियों के लिए खुशी का पल होता है। कोई इसके लिए पैसे कैसे मांग सकता है।
  • एक अन्य यूजर ने लिखा- अगर आप शादी का खर्च वहन नहीं कर सकते तो आपको शादी करने का हक नहीं है। इसके रिप्लाई में एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि यह मेहमानों के साथ गंदा मजाक है।
  • एक महिला ने कहा कि शादी में दूल्हा और दुल्हन को गिफ्ट देना दुनिया के कई हिस्सों में एक परंपरा है। लोग इसको निभाते भी हैं। लेकिन अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों से वेडिंग फीस लेना सही नहीं है


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
26-year-old girl asks entry fees from guests at her wedding, people pull

No comments:

Post a Comment