Sunday, January 19, 2020

फास्ट एंड फ्यूरियस के एक्टर पॉल वॉकर की मौत के 7 साल बाद उनके 21 वाहन 16 करोड़ में बिके January 19, 2020 at 08:09PM

एरिजोना. फास्ट एंड फ्यूरियस फिल्म फ्रैंचाइजी से चर्चा में आए हॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता पॉल वॉकर की मौत के 7 साल बाद उनके 21 (18 कारें और तीन मोटरसाइकिल) वाहन 16 करोड़ ($2.33 मिलियन डॉलर) रुपए में बेच दिए गए हैं। यह नीलामी अमेरिका के एरिजोना के स्कॉटडेल में शनिवार को समाप्त हुई। अधिकारियों ने बताया, इससे जुटाई गई रकम वॉकर की बेटी मैडो के एक ट्रस्ट को दी जाएगी। 2013 में पॉल की मौत लॉस एंजिलिस में 2005 पोर्शे कैरेरा जीटी कार के एक पेड़ से टकराने के बाद हो गई थी।

वॉकर की कारों के कलेक्शन के नीलामी स्कॉटडेल के जैक्शन नीलामी घर ने एक हफ्ते के दौरान की। उनकी कारों में अल्पाइन वाइट 1995, बीएमडब्ल्यू एम-3 जैसी कारें थी। इसकी टॉप प्राइस 2 करोड़ 73 लाख रुपए थी। एम-3 बीएमडबल्यू की 5 लाइटवेट कारों में से एक थी। गुरुवार को हुई नीलामी में 2009 की निसान 370-जेड की बोली लगाने वाले सबसे अधिक थे। इसे ‘फास्ट फाइव’फिल्म में देखा गया था। कम-माइलेज वाली यह कार 75 लाख ($ 105,600) रुपए में बेची गई। नीलामी में 370-जेड के लिए यह सबसे महंगी कीमत थी। उनकी फोर्ड बॉस 302-एस कार 2013 के बाद गैरेज से शनिवार को दोबारा सड़क पर आई थी। यह कार 68 लाख ($95,700) रुपए में बेची गई।

वॉकर की कारें खरीदने के लिए लोगों पर जुनून सवार
मिशीगन स्थित कारों के लिए बीमा करने वाली कंपनी हेगर्टी के प्रवक्ता जोनाथन क्लिंगर के मुताबिक, ‘‘पॉल वॉकर को कारों को बड़ा शौक था। लोगों ने उनकी प्रीमियम कारें खुशी-खुशी खरीदीं। इन कारों के साथ लोग खुद को नया पॉल वॉकर जैसा सेलेब महसूस कर रहे थे। सेलेब्रिटीज कलेक्शन नीलामी के लिए हमेशा बड़ी बोलियां नहीं लगतीं, लेकिन वॉकर की कारों की नीलामी ने लोगों में हौवा मचा दिया था। इन्हें अपने कलेक्शन में रखने के लिए कई लोगों पर जैसे जुनून सवार था। ’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुरुवार को हुई नीलामी में 2009 की निसान 370-जेड की बोली लगाने वाले सबसे अधिक थे।
पॉल वॉकर के 21 वाहनों में 18 कारें और तीन मोटरसाइकिल थीं।

No comments:

Post a Comment