Thursday, January 23, 2020

ट्रम्प ने महाभियोग ट्रायल के दिन 142 ट्वीट और रिट्वीट किए, अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ा January 23, 2020 at 01:34AM

वॉशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा ट्वीट और रिट्वीट करने के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उन्होंने 22 जनवरी को 142 बार ट्विटर से अपनी बात रखी। इससे पहले ट्रम्प ने सबसे ज्यादा 123 ट्वीट करने का रिकॉर्ड हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के सेशन के दौरान 12 दिसंबर को बनाया था, जिसमें उनके खिलाफ महाभियोग चलाने के लिए दो आर्टिकल मंजूरी दिलाने के लिए बहस हुई थी।

बुधवार को ट्रम्प के ज्यादातर ट्वीट और रिट्वीट यूएस सीनेट महाभियोग ट्रायल से जुड़े थे।अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट में उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर 13 घंटे सुनवाई हुई। चूंकि, ट्रम्प बुधवार को स्विट्जरलैंड के दावोस में थे, इसलिए उन्होंने ट्वीट की शुरुआत वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम से जुड़े ट्वीट से की। Factba.se के मुताबिक,वे बुधवार को वहां के स्थानीय समयानुसार सुबह 6 से 7 बजे के बीच 41 ट्वीट कर चुके थे। इनमें से ज्यादातर पोस्ट उन संदेशों और वीडियो और फोटो के रिट्वीट थे, जो रिपब्लिकन सांसदों और अन्य ट्रम्प समर्थकों ने साझा किए थे। वे महाभियोग के लिए डेमोक्रेट्स की आलोचना कर रहे थे और ट्रम्प राजनीति और नीति पर भरोसा जता रहे थे।

राष्ट्रपति बनने सेपहले एक दिन मेंसबसे ज्यादा 161 ट्वीट किए थे
डोनाल्ड ट्रम्प ने इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा 161 ट्वीट्स 5 जनवरी 2015 में किए थे। तब वे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे। ये सभी ट्वीट उनके रियलिटी शो पर केंद्रित थे। ट्रम्प ने 2009 में ट्विटर ज्वाइन किया था। अभी उनके 71.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वे सिर्फ 47 लोगों को फॉलो करते हैं।

ट्रम्प पर शक्तियों के दुरुपयोग का आरोप

ट्रम्प इन दिनों सीनेट में महाभियोग ट्रायल का सामना कर रहे हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने दो डेमोक्रेट्स और अपने प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन के खिलाफ जांच शुरू करने के लिए यूक्रेन पर दबाव डाला था। निजी और सियासी फायदे के लिए अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए 2020 राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए अपने पक्ष में यूक्रेन से विदेशी मदद मांगी थी। ट्रम्प पर दूसरा आरोप है कि उन्होंने व्हाइट हाउस के अपने साथियों को संसद के निचले सदन- हाउज ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में गवाही देने से रोका। जांच कमेटी के सदस्यों ने कहा था कि ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद की गरिमा को कमजोर किया। उन्होंने अपने पद की शपथ का भी उल्लंघन किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ट्रम्प ने सबसे ज्यादा 161 बार ट्वीट और रिट्वीट 5 जनवरी 2015 को किए थे। हालांकि, उस वक्त वे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे।

No comments:

Post a Comment