Saturday, April 18, 2020

स्विट्जरलैंड ने 14,690 फीट ऊंचे मैटरहॉर्न पर्वत पर रोशनी से तिरंगा बनाया, कहा- कोरोना से जंग में हम भारत के साथ हैं April 18, 2020 at 06:51AM

कोरोना से जंग के लिए भारत की कोशिशों के प्रति सम्मान दर्शान के लिएस्विट्जरलैंड ने अपने सबसे ऊंचे पर्वत माउंट मैटरहॉर्न पर रोशनी से तिरंगा बनाया।स्विट्जरलैंड में मौजूद भारतीय दूतावास और आईएफएस अधिकारी गुरलीन कौर ने इसकी तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की। भारतीय एंबेसी की ओर से लिखा गया - करीब 1000 मीटर से बड़े आकार का तिरंगा स्विट्जरलैंड के जरमैट में मैटरहार्न पर्वत पर दिखा। ये कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सभी भारतीयों के साथ एकजुटता के लिए है। इस भावना के लिए धन्यवाद।

स्विट्जरलैंड में भारतीय एंबेसी के ट्वीट के बादप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे रीट्वीट किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया मिलकर कोविड-19 से लड़ रही है और इंसानियत इस महामारी से जरूर जीतेगी।

गेरी हॉफस्टेटर ने लाइट प्रोजेक्शन से दिखाया तिरंगा

स्विट्जरलैंड के मशहूर लाइट आर्टिस्ट गेरी हॉफस्टेटर ने 14 हजार690 फीट ऊंचेपहाड़ की चोटी पर लाइट प्रोजेक्शन के जरिए तिरंगे के आकार में रोशनी की। इस चोटी पर 24 मार्च से कोरोनावायरस के खिलाफ एकजुटता दिखाने के लिए हर दिन दुनिया केअलग-अलग देशों के झंडों को दिखाया जाता है।

स्विट्जरलैंड के 14 हजार690 फीट माउंट मैटरहॉर्न पर रोशनी से बना तिंरगा कुछ ऐसा नजर आया।

रोशनी के जरिए तिरंगा दिखाए जाने से पहलेमाउंट मैटरहॉर्न कुछ इस तरह नजर आता है। यह आल्प्स पर्वत श्रृंखला का सबसे ऊंचा बिंदु है।

रोशनी के जरिए तिरंगा बनाए जाने से पहले माउंट मैटरहॉर्न की तस्वीर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह नजारा स्विट्जरलैंड के आल्प्स के माउंट मैटरहॉर्न का है। शनिवार को इस पर्वत पर बीम लाइट के जरिए एक हजार मीटर से भी लंबा तिरंगा रोशन किया गया।

No comments:

Post a Comment