Saturday, April 18, 2020

अब तक 1 लाख 60 हजार मौतें: कनाडा-अमेरिका सीमा 30 दिन के लिए दोबारा बंद; ट्रम्प ने कहा- मृत्यु दर में हम नहीं, चीन आगे April 18, 2020 at 04:36PM

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 23 लाख 30 हजार 937 लोग संक्रमित हैं। एक लाख 60 हजार 755 की मौत हो चुकी है। वहीं, पांच लाख 96 हजार 537 ठीक भी हुए हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शनिवार को घोषणा की कि कनाडा और अमेरिका की सीमा 30 दिनों के लिए फिर से बंद रहेगी। इस दौरान दोनों देशओं के बीच किसी भी गैर-जरूरी यात्रा पर प्रतिबंध रहेगा। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि मृत्यु दर में हम नंबर वन नहीं है, बल्कि चीन हमसे आगे है। उन्होंने दुनिया को जो आंकड़ा बताया है, वह गलत है।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 7 लाख 38 हजार 830 39 हजार 014 68 हजार 285
स्पेन 1 लाख 94 हजार 416 20 हजार 639 74 हजार 797
इटली 1 लाख 75 हजार 925 23 हजार 227 44 हजार 927
फ्रांस 1 लाख 51 हजार 793 19 हजार 323 35 हजार 983
जर्मनी 1 लाख 43 हजार 724 4 हजार 538 85 हजार 400
ब्रिटेन 1 लाख 14 हजार 217 15 हजार 464 उपलब्ध नहीं
चीन 82 हजार 735 4 हजार 632 77 हजार 029
तुर्की 82 हजार 329 1 हजार 890 10 हजार 453
ईरान

80 हजार 868

5 हजार 031 55 हजार 987
बेल्जियम 37 हजार 183 5 हजार 453 8 हजार 348

अमेरिका: 24 घंटे में 1,867 मौतें
अमेरिका में अब तक 39 हजार से ज्यादा जान जा चुकी है। जबकि सात लाख 38 हजार संक्रमित हैं। यहां एक दिन में 1,867 मौतें हुई हैं, जबकि संक्रमण के 29 हजार 57 केस मिले हैं। व्हाइट हाउस में मीडिया ब्रीफिंग में ट्रम्प ने शनिवार को कहा कि अगर महामारी फैलाने के लिए चीन जिम्मेवार हुआ तो उसे इसके लिए गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

कनाडा: कुल मौतें 1500 के करीब
कनाडा में 24 घंटे में 160 लोगों की जान गई, जबकि 1,456 मरीज मिले। इसके साथ ही यहां मौतों का कुल आंकड़ा 1,470 हो गया है। वहीं, संक्रमण के मामले 33 हजार 383 हो गए हैं। सरकार ने 21 मार्च से ही अमेरिका के साथ सीमा बंद की हुई थी। यह पाबंदी मंगलवार को खत्म होने वाली थी। ट्रूडो ने कहा- दोनों देशों के नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। केवल माल ढुलाई और स्वास्थ्य तथा आपातकालीन स्थिति के लिए ही सीमा से प्रवेश और निकासी की जा सकती है। देश के पूर्वी प्रांत क्यूबेक और ओंटारियो में कोरोना के दस हजार से भी अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।


ब्राजील: कोरोना के मामलों में वृद्धि

ब्राजील में मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। देश में अब तक 2,340 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि अब तक 36 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। पिछले 24 घंटे में 2,917 नए मामले मिले हैं। यहां अब कुल केस 36,599 हो गई है। वहीं 2,347 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार तक के आंकड़ों के अनुसार ब्राजील के साओ पौलो शहर में सबसे ज्यादा 13,894 मामले दर्ज किए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कनाडा: मॉन्ट्रियल में एक मरीज को ले जाते स्वास्थ्यकर्मी। देश में अब तक 33 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।

No comments:

Post a Comment