Wednesday, March 4, 2020

14 देशों में 3286 की मौत, चीन में सबसे ज्यादा; 95488 मामलों में 57 हजार लोग ठीक हुए March 04, 2020 at 09:15PM

न्यूयॉर्क/बीजिंग/रोम. कोरोनावायरस अब तक 80 देशों में फैल चुका है। 14 देशों में अब तक वायरस से 3 हजार 286 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन में अब तक 3 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) 95 हजार से ज्यादा लोगों में वायरस की पुष्टि हो चुकी है। वर्ल्डमीटर डॉटइन्फो के मुताबिक, 56 हजार 975 लोग ठीक हो चुके हैं।

कोरोनावायरस वैश्विक महामारी का रूप ले चुका है। चीन के बाद दक्षिण कोरिया, इटली, जापान और ईरान में भी कई मामले सामने आए हैं। अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने इन देशों में न जाने की एडवायजरी जारी की है।

दुनियाभर में ये स्थिति
एशिया
जब से चीन में कोरोनावायरस का पता चला, तभी से वहां इसके सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। माना जा रहा है कि चीन के वुहान के सी-फूड और पोल्ट्री मार्केट से वायरस फैला। वुहान की आबादी 1.1 करोड़ है। वायरस लोगों से लोगों में फैल रहा है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि वायरस तेजी से कैसे फैला और इतना खतरनाक कैसे हुआ? एशिया में दक्षिण कोरिया, ईरान

भारत में कोरोनावायरस के 29 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने गुरुवार को कहा कि मंत्रियों का समूह सभी पीड़ितों पर नजर बनाए हुए है। विदेश से आने वाले सभी लोगों की 21 एयरपोर्ट्स पर स्क्रीनिंग की जा रही है।

यूरोप
यहां के ज्यादातर मामले इटली में सामने आए। बुधवार शाम तक यहां 3089 लोगों को पॉजिटिव पाया गया। स्पेन, फ्रांस, जर्मनी में 200 से ज्यादा, यूके में 85 और नॉर्वे में 56 संक्रमित पाए गए हैं।

अमेरिका
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, अमेरिका में बुधवार तक वायरस के 152 मामले सामने आए। अब तक यहां 11 मौतें हो चुकी हैं। अमेरिका में ज्यादा संक्रमित वे लोग हैं, जो जापान के डायमंड प्रिंसेस में सवार थे। हालांकि, अमेरिका लाए गए लोगों को फिलहाल क्वारेंटाइन (अलग-थलग) किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus India Italy | Coronavirus Latest Updates On Coronavirus News Cases Deaths Italy Iran Japan Singapore

No comments:

Post a Comment