Thursday, February 20, 2020

भारत में ट्रम्प की लोकप्रियता बढ़ रही, लेकिन उनकी कुछ नीतियां और कारोबारी रवैया भारतीयों को पसंद नहीं February 20, 2020 at 07:07PM

वॉशिंगटन.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की लोकप्रियता भारत में बढ़ रही है। लेकिन उनकी कुछ नीतियां और कारोबारको लेकर उनका रवैया लोगों को पसंद नहीं है। वहीं, कांग्रेस के मुकाबले भाजपा समर्थकों को ट्रम्प के कामकाज पर ज्यादा भरोसा है। यह बात पीयू रिसर्च के एक सर्वे में सामने आई। जिसे ट्रम्प की 24-25 फरवरी की भारत यात्रा से पहले गुरुवार को जारी किया गया। अमेरिकी राष्ट्रपतिसबसे पहले अहमदाबाद, फिर आगरा और दिल्ली जाएंगे।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, भारत में पिछले साल 24 जून से 2 अक्टूबर तक किए गए ग्लोबल एटीट्यूड सर्वे में 2,476 लोगों ने जवाब दिए। इसके आधार पर पीयू ने कहा है कि ज्यादातर भारतीयों का मानना है कि जब वैश्विक मामलों की बात आती है तो ट्रम्प सही कदम उठाते हैं। उन्हें भारतीयों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलती हैं। लेकिन कुछ खास नीतियों और व्यापार से जुड़े दृष्टिकोण को उतनी तरजीह नहीं मिलती है।

ट्रैरिफ बढ़ाने के ट्रम्प के फैसले को 48% ने अस्वीकार किया
सर्वे में सामने आया है कि 2016 में राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनने पर भारत में ट्रम्प की लोकप्रियता बढ़ने लगी थी। पिछले तीन साल में यह 14% से बढ़कर 56% पर पहुंच गई। उनसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की लोकप्रियता 58% थी। पीयू का कहना है कि कांग्रेस के मुकाबले भाजपा समर्थकों को ट्रम्प के कामकाज पर ज्यादा भरोसा है। वस्तुओं पर ट्रैरिफ बढ़ाने के ट्रम्प के फैसले को 48% ने अस्वीकार किया।

ट्रम्प-मेलानिया 2 दिन में तीन शहर जाएंगे

  • राष्ट्रपति ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया 24 फरवरी को सुबह 11:55 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट (गुजरात) पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका स्वागत करेंगे। रोड शो के रूट के मुताबिक, ट्रम्प और मोदी एयरपोर्ट से एसपी रिंग रोड होते हुएसाबरमती आश्रम जाएंगे।दोनों नेता वहां 25 मिनट रुकेंगे। दोपहर 1:15 बजे मोटेरा स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां ट्रम्प के स्वागत से लेकर सुरक्षा तक के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। करीब 25 हजार जवान सुरक्षा में तैनात होंगे। वे तकरीबन ढाई घंटे अहमदाबाद में रुकेंगे।
  • 24 फरवरी को ही ट्रम्प और मेलानियाताजमहल देखने आगरा जाएंगे। 25 फरवरी को दोनोंदिल्ली में रहेंगे। राष्ट्रपति भवन में उनका आधिकारिक स्वागत होगा। दोनों महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट भी जाएंगे। मेलानिया दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में हैप्पीनेस क्लास के बच्चों से मिलेंगी। द्विपक्षीय वार्ता और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात के बाद ट्रम्प मंगलवाररात को ही वॉशिंगटन रवाना होंगे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ उनकी पत्नी मेलानिया भी भारत दौरे पर आ रही हैं। (फाइल)

No comments:

Post a Comment