Thursday, February 20, 2020

महिला ने राष्ट्रपति से पूछा- क्या आप 12 हजार रुपए महीने में गुजारा कर सकते हैं, पुतिन बोले- कह पाना मुश्किल February 19, 2020 at 10:34PM

सेंट पीटर्सबर्ग. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को उस वक्त हैरान रह गए, जब एक महिला ने उनसे पूछा कि आप कितना कमाते हैं और क्या 12 हजार रुपए (170 डॉलर) महीने में गुजारा कर सकते हैं? पुतिन इसका जवाब नहीं दे पाए।

आमतौर पर सार्वजनिक जगहों पर जाने से बचने वाले पुतिन महिला के इस सवाल का सही तरीके से जबाव नहीं दे पाए। यह वाकया बुधवार का है। जब पुतिन अपने पैतृक शहर सेंट पीटर्सबर्ग के दौरे पर गए थे। इस दौरान वे लोगों से मिलने पहुंच गए थे।

  • महिला- क्या आप मुझे बताएं कि 12 हजार रुपए महीने में गुजारा किया जा सकता है।
  • पुतिन- यह कह पाना बेहद मुश्किल है।
  • महिला- आपको शायद 8 लाख रुबल मिलते हैं।
  • पुतिन- देश में राष्ट्रपति से ज्यादा कई लोग कमाते हैं। राष्ट्रपति की सबसे ज्यादा सैलरी नहीं है। आप सही हैं। कई सोशल समस्याएं हैं, जिनका सरकार को समाधान निकालना हैं।
  • महिला- आप इसका समाधान क्यों नहीं करते?
  • पुतिन- हम हल करने की कोशिश कर रहे हैं
अपने पैतृक शहर सेंट पीटर्सबर्ग में सवाल करने वाली महिला और लोगों के बीच राष्ट्रपति पुतिन।

सार्वजनिक जगहों पर सवालों का ध्यान रखते हैं
राष्ट्रपति पुतिन आमतौर पर सार्वजनिक जगहों पर सवालों का जवाब नहीं देते हैं। अगर ऐसा कोई कार्यक्रम होता भी है तो सवाल पहले ही चुन लिए जाते हैं। इसके अलावा, वह सड़क या सार्वजनिक जगहों पर लोगों के बीच भी बहुत कम ही जाते हैं। पुतिन ने बुधवार को परिवार के जीवन को बेहतर बनाने वाली नीतियों का उल्लेख किया, इसमें बच्चों के जन्म के वक्त दिए जाने वाले लाभ और फायदों का जिक्र किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुतिन महिला के सवाल का सही तरीके से जबाव नहीं दे पाए।

No comments:

Post a Comment