Thursday, February 20, 2020

सेंट्रल लंदन के मस्जिद में चाकू से हमला; एक व्यक्ति घायल, संदिग्ध गिरफ्तार February 20, 2020 at 04:34PM

लंदन. सेंट्रल लंदन के रीजेंट्स पार्क मस्जिद में गुरुवार को दोपहर चाकू से हमला हुआ। हमले में एक 70 साल का बुजुर्ग घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। भारतीय समयानुसार यह घटना गुरुवार शाम 8 बजे की है।

पुलिस के मुताबिक, घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति बेहतर है। हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की जांच की जा रही है। गवाहों के मुताबिक, हमलावर ने मुआज्जीन पर चाकू से तब हमला किया, जब वे अजान पढ़ रहे थे।पुलिस ने कहा- हत्या की कोशिश के आरोप में 29 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया है। सेंट्रल लंदन पुलिस स्टेशन में उसे हिरासत में रखा गया है।

हमले का कारण पता नहीं चल पाया है

दुर्घटनास्थल के फुटेज के मुताबिक, गिरफ्तार किया गया युवक रेड हूडी पहने नजर आ रहा है। हमले के पिछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गवाहों के मुताबिक, घटना के समय मस्जिद में लगभग 100 लोग थे। चाकू से हमला के बाद लोगों नेहमलावर को जमीन पर पटक दिया और पुलिस के आने तक पकड़े रहे। कुछ लोगों ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से मस्जिद आ रहा था।

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा- इस घटना से बेहद दुखी हूं। प्रार्थनास्थल पर ऐसे अपराध को अंजाम दिया गया। यह चिंताजनक है। घायल और प्रभावित लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

लंदन के मेयर सादिक खान ने कहा- लंदन का रहने वाला हर नागरिक अपने प्रार्थनास्थल पर सुरक्षित महसूस करने का हकदार है। मैं लंदन के हर समुदाय के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे शहर में हिंसा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सेंट्रल लंदन में रीजेंट्स पार्क मस्जिद के बाहर सुरक्षाकर्मी।
मस्जिद में रेड हूडी में संदिग्ध हमलावर।

No comments:

Post a Comment