Tuesday, January 7, 2020

भारतीय मूल की अर्चना राव और दीपा अम्बेकर न्यूयॉर्क सिटी कोर्ट में जज नियुक्त हुईं January 06, 2020 at 09:36PM

न्यूयॉर्क. भारतीय मूल की दो महिलाओं को न्यूयॉर्क सिटी के क्रिमिनल एंड सिविल कोर्ट्स का जज नियुक्त किया गया है। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बिल डी ब्लासियो ने जज अर्चना राव को क्रिमिनल कोर्ट में नियुक्त किया वहीं,जज दीपा अम्बेकर (43) को सिविल कोर्ट में पुनर्नियुक्त किया है।

अर्चना राव जनवरी 2019 में पहली बार सिविल कोर्ट में अंतरिम जज नियुक्त की गई थी। उन्होंने न्यूयॉर्क काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ऑफिस में 17 साल तक सेवाएं दी थीं। वह फाइनेंसियल फ्रॉड्स ब्यूरो की ब्यूरो प्रमुख भी हैं। वह वस्सार कॉलेज से ग्रेजुएट हैं और उन्होंने फॉर्दम यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ से डॉक्टर की डिग्री हासिल की हैं। अम्बेकर पहली बार मई 2018 मेंसिविल कोर्ट में अंतरिम जज बनी थीं। वह कमिटी ऑन पब्लिक सेफ्टी में सीनियर लेजिस्लेटिव अटॉर्नी और काउंसेल भी रह चुकीं हैं। वह मिशिगन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुए हैं और रुटगर्स लॉ स्कूल से डॉक्टर डिग्री हासिल की हैं।

न्यूयॉर्क के मेयर ने विभिन्न कोर्ट्स में 28 जजों को नियुक्त किया

मेयर ने फैमिली कोर्ट, क्रिमिनल कोर्ट और सिविल कोर्ट में 28 जजों की नियुक्ति और पुनर्नियुक्ति की है। इनमें दो भारतीय मूल की भी शामिल रही है। यह नियुक्ति 1 जनवरी से प्रभावी होगी। मेयर डी ब्लासियो ने कहा, “यह नियुक्ति न्यूयॉर्क की जनता को गौरव के साथ नेतृत्व करेगा। वे हमारे कोर्ट्स की निगरानी के लिए अथक प्रयास करेंगी। उनका काम यह सुनिश्चित करने के लिए अहम होगा कि हम सभी के लिए न्यूयॉर्क एक उचित शहर बना रहे।”



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
न्यूयॉर्क सिटी कोर्ट में जज नियुक्त हुईं दीपा अम्बेकर (बाएं) और अर्चना राव (दाएं)।

No comments:

Post a Comment