Tuesday, January 7, 2020

136 दुष्कर्म समेत 159 यौन अपराधों के आरोपी को उम्रकैद की सजा, जज ने कहा - कम से कम 30 साल जेल में रखा जाए January 07, 2020 at 02:04AM

लंदन. मैनचेस्टर की क्राउन प्रोसेक्यूशन सर्विस( सीपीएस) ने 36 साल के रेनहार्ड सिनागा को 136 दुष्कर्म समेत 159 यौन अपराधों में उम्रकैद की सजा सुनाई है। जज ने सोमवार को सजा सुनाते हुए कहा कि आरोपी ब्रिटेन के कानूनी इतिहास कासबसे खतरनाक दुष्कर्मी है। उसे कभी भी जेल से रिहा करना सुरक्षित नहीं होगा। उसे कम से कम 30 साल जेल में रखा जाए

सिनागा को मैनचेस्टर क्लब के बाहर से 48 पुरुषों को अपने फ्लैट में लाने और नशीला पदार्थ देकर उनका शोषण करने का दोषी पाया गया। पुलिस के मुताबिक, उसके पास सिनागा के खिलाफ पर्याप्त सबूत है। उसने करीब 190 लोगों के साथ यौन शोषण किया।

कई पीड़ितों की पुलिस पहचान नहीं कर सकी है

सिनागा इंडोनेशिया का मूल निवासी है और मैनचेस्टर में पीजी का छात्र था। उसे 2018 और पिछले साल हुए दो अन्य मामलों में भी 20 साल की सजा सुनाई जा चुकी है। चार अलग-अलग सुनवाईयों के दौरान 48 पीड़ितों के साथ किए कुल 159 अपराधों का दोषी पाया गया। सिनागा के यौन शोषण का शिकार हुए कई लोगों की पुलिस पहचान नहीं कर सकी है। इसने ऐसे लोगों से शिकायत करने की अपील की है जिन्हें लगता है कि उनका यौन शोषण हुआ है।

2017 में पहली बार पुलिस की गिरफ्त में आया था सिनागा

सिनागा मैनचेस्टर के नाइट क्लब के बाहर लोगों का इंतजार किया करता था। वह ड्रिंक या कैब ऑफर करने के बाहर लोगों को अपने फ्लैट लाता और उनका यौन शोषण कर वीडियो बना लेता। वह ड्रिंक में एक ऐसा नशीला पदार्थ मिलाता था जिससे बाद में पीड़ित को कुछ भी याद नहीं रहता। इसके कारण वह काफी दिनों तक पुलिस की पकड़ से दूर रहा। जून 2017 में अचानक सिनागा के शिकार हुए व्यक्ति को होश आ गया और उसने पुलिस को फोन कर दिया था। इसके बाद वह पहली बार गिरफ्त में आया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिनागा लोगों की ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर यौन शोषण करता, जिससे उन्हें बाद में कुछ याद नहीं रहता।

No comments:

Post a Comment