Friday, January 10, 2020

11 साल के छात्र ने शिक्षक की हत्या की, 5 साथियों को घायल किया और फिर खुद को गोली मारी January 10, 2020 at 07:12AM

मैक्सिको सिटी. टोरेन शहर के स्कूल में 11 वर्षीय छात्र ने शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, छात्र दो हैंडगन लेकर स्कूल में दाखिल हुआ था। महिला शिक्षक की हत्या के बाद उसने वहां मौजूद अन्य लोगों पर भी फायरिंग की। इस दौरान 5 छात्र और एक अन्य शिक्षक घायल हो गया।

मेयर जोर्गे जेरमेनो ने कहा- आरोपी छात्र अपनी दादी के साथ रहता था। घटना की जांच जारी है। अभी फायरिंग की वजह पता नहीं चल पाई है। लेकिन, यह छात्र कुछ परेशान रहता था। उसके माता-पिता को खोजा जा रहा है। यह काफी दुखद घटना है। फिलहाल, हम कुछ अंदाजा लगाना नहीं चाहते। कुछ छात्र और एक शिक्षक घायल है, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

2017 में भी स्कूल में छात्र ने फायरिंग की थी
टोरेन 6.79 लाख लोग रहते हैं। यह मैक्सिको के उत्तरी राज्य में स्थित है। पिछे दो साल में मैक्सिको में इस तरह की घटनाओं खासतौर से स्कूल शूटिंग के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। उत्तरी मैक्सिको में 2017 में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। उस वक्त एक छात्र ने 4 लोगों की हत्या के बाद खुद को गोली मार ली थी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घटना के बाद छात्र दहशत में आ गए।

No comments:

Post a Comment