Saturday, January 4, 2020

समुद्र तट पर 11 व्हेल आईं, बचाने में 1000 लोग जुटे; 7 को बचाया January 04, 2020 at 03:46PM

वेलिंगटन. न्यूजीलैंड के समुद्र तट पर शनिवार को 11 व्हेल मछलियां बहकर आ गईं। इन्हें बचाने के लिए एक हजार लोग जुट गए। लोगों ने बीच पर जेसीबी से गड्‌ढे खोदे और उनमें पानी भरा। फिर गड्‌ढों में मछलियां छोड़ीं। इस तरह 7 व्हेल को बचाकर वापस समुद्र छोड़ा गया, जबकि 4 की मौत हो गई।

एडम एयनोन रिचर्ड्स नाम के व्यक्ति ने बताया कि दिन भर चली बचाव प्रक्रिया में करीब एक हजार लोग जुटे रहे। समुद्र में उनकी वापसी कराना एक अद्भुत अनुभव रहा।

थकीं होने पर नहीं लौट पा रही थीं
जीव संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मछलियां बहकर आई थीं। वह काफी थकी हुई थीं। इसलिए वापस नहीं जा पा रही थीं। बीच पर उनका इलाज कर उन्हें वापस भेजा गया। अब वह तैरकर वापस जा सकेंगी। उम्मीद है कि वे जीवित रहेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जीव संरक्षण विभाग के अधिकारियों को उम्मीद है व्हेल जीवित रहेंगी।

No comments:

Post a Comment