Thursday, December 19, 2019

न्यूयॉर्क में अचानक बर्फ की आंधी आई, अंधेरा छाया; वीडियो वायरल December 18, 2019 at 10:56PM

न्यूयॉर्क (अमेरिका). शहर मेंबुधवार कोमौसम का अलग रंग ही देखने को मिला। शहर के ज्यादातर इलाके पर अचानक बर्फ के बादल और बर्फ की घूल (स्नो स्क्वॉल) छा गई। इससे जुड़े वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किए। इनमें तेजी से बर्फ के बादल बहुमंजिला इमारत पर छाते दिखे।

न्यूयॉर्क में नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक, स्नो स्क्वॉल शहर के सेंट्रल पार्क में 0.4 इंच बर्फ छोड़ गया। नेशनल वेदर सर्विस ने इसे लेकर बुधवार सुबह चेतावनी जारी की। इसमें कहा गया था कि बर्फ की आंधी शाम 4:15 बजे सकती है।

क्या होता है स्नो स्क्वॉल
मौसम विभाग के मुताबिक, स्नो स्क्वॉल यानी बर्फ की आंधी अचानक और बहुत तेजी से आती है। यह अपने साथ तेज हवा भी लाती है। बर्फ की आंधी बहुत ही कम वक्त के लिए होती है। आमतौर पर इसकी अवधि तीन घंटा होती है।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बर्फ की आंधी बहुत ही कम वक्त के लिए आती है। आमतौर पर इसकी अवधि तीन घंटा होती है।

No comments:

Post a Comment