Saturday, September 5, 2020

बर्मिंघम में कई लोगों को चाकू मारा गया; पुलिस ने कहा- बड़ी घटना, लेकिन कितने घायल अभी पता नहीं September 05, 2020 at 08:31PM

ब्रिटेन के बर्मिंघम में शनिवार- रविवार की रात चाकूबाजी की घटना हुई। यहां के बर्मिंघम शहर में कई लोगों को चाकू मारा गया।
वेस्ट मिडलैंड पुलिस ने कहा कि पहले एक घटना की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचने पर कई जगहों पर चाकूबाजी का पता चला है। पुलिस ने कहा कि हमें कई घायलों का पता चला है, लेकिन यह नहीं बता सकते कि कितने लोगों को चाकू मारा गया है और वे कितने गंभीर हैं। पुलिस के मुताबिक अभी चाकूबाजी की वजह का भी पता नहीं चल पाया है। ऐसे में कोई अनुमान लगाना मुश्किल है।

पुलिस ने कहा- अभी कुछ भी कहना मुश्किल
पुलिस ने कहा- जांच जारी है। हम घटना का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि चाकूबाजी क्यों हुई? अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। पुलिस ने बताया कि घटना वाली जगह को सील कर दिया गया है और रोड भी बंद कर दी गई हैं। सभी आपातकालीन सेवाएं साथ मिलकर काम कर रही हैं। घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

जून में दो बार चाकूबाजी में 6 लोगों की हत्या हुई थी
इसी साल जून में चाकूबाजी की दो घटनाएं हुईं थीं। 20 जून को रीडिंग शहर में तीन लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इसे आतंकी घटना बताया था। इसके बाद 25 जून को स्कॉटलैंड के ग्लास्गो शहर में भी तीन लोगों की हत्या की गई थी। इसमें पुलिस ने आरोपी को मार गिराया था।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं...

1. ब्रिटेन में 6 दिन बाद फिर चाकूबाजी:स्कॉटलैंड के ग्लास्गो शहर में तीन लोगों की चाकू मारकर हत्या, आरोपी को मार गिराया गया; पुलिस ने कहा- यह आतंकी घटना नहीं



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस ने बर्मिंघम की हर्स्ट स्ट्रीट के जंक्शन पर घटना की जगह को घेरा बनाकर कवर किया है। फोटो सोर्स- बीबीसी

No comments:

Post a Comment