Saturday, September 5, 2020

ब्रिटेन में 1000 से ज्यादा डॉक्टर एनएचएस छोड़ना चाहते हैं, महामारी पर सरकार के रवैये से नाराज; दुनिया में 2.70 करोड़ केस September 05, 2020 at 04:24PM

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 70 लाख 60 हजार 255 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 91 लाख 60 हजार 40 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 83 हजार 618 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं।

ब्रिटेन में कोरोना महामारी से निपटने में सरकार के ढीले रवैये के चलते 1000 से ज्यादा डॉक्टर नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) छोड़ना चाहते हैं। एक सर्वे में यह बात सामने आई है। डॉक्टर या तो दूसरे देश या निजी अस्पतालों में जाना चाहते हैं।
ब्रिटेन के डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. समांथा बट-रॉडेन ने कहा- इस महामारी में एनएचएस डॉक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। कई डॉक्टरों का कहना है कि वे तीन साल के अंदर एनएचएस को छोड़ देंगे। इन्होंने कोरोना महामारी के समय अपनी जान दांव पर लगाई है, लेकिन सरकार के रवैये से नाराज हैं। ऑनलाइन सर्वे में 1758 डॉक्टर शामिल हुए। एनएचएस छोड़ने के सवाल पर 10 में से 7 यानी 69% ने हां कहा और 26% ने नहीं।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 64,31,152 1,92,818 37,07,000
ब्राजील 41,23,000 1,26,203 32,96,702
भारत 41,10,839 70,679 31,77,673
रूस 10,20,310 17,759 8,38,126
पेरू 6,83,702 29,687 5,06,422
कोलंबिया 6,58,456 21,156 5,07,770
साउथ अफ्रीका 6,36,884 14,779 5,61,204
मैक्सिको 6,29,409 67,326 4,38,754
स्पेन 5,17,133 29,418 उपलब्ध नहीं
अर्जेंटीना 4,71,806 9,739 3,40,381

मैक्सिको: सरकार ने कहा, 1.22 लाख मौतें और हुईं
मैक्सिको की सरकार ने कहा है कि संक्रमण से देश के आधिकारिक रिकॉर्ड से कहीं ज्यादा मौतें हुई हैं। अभी तक देश में 67 हजार 326 लोगों की मौत हुई है और 6.23 लाख से ज्यादा संक्रमित हुए हैं। देशभर में हुए एक अध्ययन में सामने आया है कि मार्च से लेकर अगस्त तक कोरोना से 1 लाख 22 हजार 765 और लोगों की जान गई है। हालांकि, अभी इस आंकड़े को आधिकारिक आंकड़ों में नहीं जोड़ा गया है।

मैक्सिको में म्यूजियम फिर से खोल दिए गए हैं। यहां मेक्सिको सिटी के डिएगो रिवेरा म्यूरल म्यूजियम में मास्क लगाए एक विजिटर फोटो लेता हुआ।

ब्राजील: अब तक 1.25 लाख की मौत
ब्राजील में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1.25 लाख को पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यहां एक हफ्ते में 5 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। पिछले 24 घंटे में 907 लोगों की जान गई और 51 हजार 194 नए मामले आए। यहां अभी तक 40 लाख से ज्यादा संक्रमित हो चुके हैं। देश में 32 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ब्रिटेन में सरकार की नई एंप्लॉयमेंट स्कीम को लॉन्च करने के दौरान वित्त मंत्री को देखते मास्क लगाए कैटरिंग स्टॉफ। ब्रिटेन में कोरोना महामारी के चलते सरकार के ढीले रवैये पर लोग नाराज हैं।- फाइल फोटो

No comments:

Post a Comment