Tuesday, June 2, 2020

सिंगापुर ने कहा- प्रवासी मजदूरों के लिए नई डोरमेट्रीज बनाएंगे, इनमें पहले से बेहतर सुविधाएं होंगी; दुनिया में अब तक 64.79 संक्रमित June 02, 2020 at 04:19PM

दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 64 लाख 79 हजार 836 हो गया है। इस दौरान कुल 30 लाख 09 हजार 259 लोग स्वस्थ हुए। 3 लाख 82 हजार 227 लोगों की मौत की मौत हो चुकी है। सिंगापुर दुनिया के सबसे बड़े बिजनेस हब में से एक माना जाता है। यहां बड़ी तादाद में प्रवासी मजदूर रहते हैं। संक्रमण से यही सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। अब सरकार इनके लिए नई और बेहतर डोरमेट्रीज बनाने जा रही है। इनमें हेल्थ फेसेलिटीज और सफाई की बहुत बेहतर व्यवस्था होगी।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 18,81,205 1,08,059 6,45,974
ब्राजील 5,58,237 31,309 2,40,627
रूस 4,23,741 5,037 1,86,985
स्पेन 2,87,012 27,127 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 2,77,985 39,369 उपलब्ध नहीं
इटली 2,33,515 33,530 1,60,092
भारत 2,07,191 5,829 1,00,285
फ्रांस 1,89,220 28,940 68,812
जर्मनी 1,84,091 8,674 1,66,400
पेरू 1,74,884 4,767 69,257

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।

सिंगापुर : सरकार की तैयारी
सिंगापुर के प्रवासी मजदूरों में संक्रमण फैलने के बाद अब वहां की सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए नई डोरमेट्रीज बनाने का फैसला किया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि इन नई डोरमेट्रीज में पहले से बहुत बेहतर सुविधाएं होंगी। खास तौर पर सफाई का ध्यान रखा जाएगा। जानकारी के मुताबिक, इस साल के आखिर तक सिंगापुर में 60 हजार नई डोरमेट्रीज तैयार कर ली जाएंगी। इसके कुछ महीने बाद इनकी संख्या एक लाख हो जाएगी। बता दें कि सिंगापुर में ज्यादातर संक्रमित इन्हीं डोरमेट्रीज में रहने वाले प्रवासी मजदूर हैं।

पाकिस्तान : सिंध में मंत्री की मौत
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मंत्री हाजी गुलाम मुर्तजा बलोच की मंगलवार को संक्रमण से मौत हो गई। यह जानकारी राज्य सरकार के प्रवक्तान ने दी। पाकिस्तान में लॉकडाउन हटाए जाने के बाद हालात तेजी से खराब हुए हैं। यहां अब तक कुल 79 हजार 929 मामले सामने आ चुके हैं। कुल 1683 लोगों की मौत हो चुकी है। सिंध प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 31 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

हाजी गुलाम मुर्तजा बलोच पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सरकार में मंत्री थे। सिंध ही पाकिस्तान में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां 31 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

ब्राजील : हालात काबू में नहीं
यहां 24 घंटे में कुल 1262 संक्रमितों की मौत हो गई। मरने वालों का आंकड़ा 31 हजार 199 हो गया। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, करीब 29 हजार नए संक्रमित मिले। अब तक देश में कुल पांच लाख 55 हजार 383 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। साओ पाउलो सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है। 24 घंटे में यहां 327 नए मामले सामने आए। डब्ल्यूएचओ ने मंगलवार को ही ब्राजील को चेतावनी जारी की थी। इसमें कहा गया था कि अगर हालात नहीं संभाले गए तो वहां महामारी बहुत तेजी से बढ़ सकती है।

चिली : एक दिन में साढ़े तीन हजार केस
दक्षिण अमेरिकी देश चिली में कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। यहां संक्रमितों की संख्या 1 लाख 08 हजार 686 हो गई। 1188 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री जैमी मनालिक ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में संक्रमण के 3,527 नए मामले सामने आए। इसी दौरान 75 मरीजों की मौत हुई। राजधानी सैंटियागो समेत अन्य मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रों में लॉकडाउन पांच जून तक बढ़ा दिया गया है।

चिली में सरकार ने शुरुआत मेंं संक्रमण रोकने के पुख्ता इंतजाम नहीं किए। अब यहां मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं।

इजरायल : फिर नए मामले
इजरायल दुनिया के उन चुनिंदा देशों में है जिसने कोविड-19 पर काफी हद तक काबू पा लिया है। लेकिन, यहां 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 116 नए मामले सामने आए। एक मई को 155 मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अब तक कुल 17 हजार 285 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। मरने वालों को आंकड़ा 287 हो गया है।

इजरायल में लॉकडाउन हटने के बाद दो दिन में करीब 300 मामले सामने आए हैं। यहां पिछले हफ्ते ही लॉकडाउन हटाया गया था। तस्वीर 30 मई को तेल अवीव के एक अस्पताल में मौजूद मेडिकल स्टाफ की है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर सिंगापुर की एक डोरमेट्री की है। यहां ऐसी कई डोरमेट्रीज हैं। इनमें प्रवासी मजदूर रहते हैं। ये ज्यादातर भारत, बांग्लादेश, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका के हैं। संक्रमण इन्हीं मजदूरों में ज्यादा देखा गया। अब सरकार नई और बेहतर डोरमेट्रीज बनाने जा रही है। (फाइल)

No comments:

Post a Comment