Tuesday, June 2, 2020

पहले 50 हजार मामले 98 दिन में सामने आए थे, पिछले 50 हजार मामले महज 7 दिन में आए; पर दूसरे देशों के मुकाबले यह रफ्तार फिर भी धीमी June 02, 2020 at 03:41AM

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या मंगलवार को 2 लाख के पार हो गई। अब भारत दुनिया का 7वां ऐसा देश है, जहां 2 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। 30 जनवरी को देश में संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। इसके 98 दिनों बाद यानी 6 मई को यह संख्या बढ़कर 50 हजार हुई। इसके बाद रफ्तार में तेजी आई। फिर अगले 27 दिनों में संक्रमितों का आंकड़ा दो लाख के पार हो गया।

शुक्र है सबसे ज्यादा आबादी होने के बावजूद अन्य देशों के मुकाबले यह रफ्तार काफी धीमी है। अमेरिका में सबसे तेज 72 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। भारत में यह आंकड़ा 125 दिन में पहुंचा।
देश में कोरोना के मामले 1.5 लाख से 2 लाख होने में सबसे कम 7 दिन लगे

मामले कितने दिन किस तारीख को
50 हजार 98 6 मई
50 हजार से 1 लाख 08 26 मई
1.5 लाख से 2 लाख 07 2 जून

* देश में पहला संक्रमित 30 जनवरी को मिला था।
* सोर्स: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय औरcovid19india.org

अब हर 7 दिन में 50 हजार मामले आ रहे
चिंता की बात यह है कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब तेजी से बढ़ने लगी है। 6 मई को देश में कोरोना का आंकड़ा 50 हजार पर था। मतलब संक्रमण की शुरुआत से लेकर 50 हजार मामले होने तक 98 दिन लगे। लेकिन इसके बाद रफ्तार तेज हो गई। अगले 50 हजार मामले महज 12 दिनों में सामने आए। इसके बाद हर 7-8 दिन में 50 हजार नए केस सामने आ रहे हैं।

भारत में एक लाख की आबादी में 7.1 संक्रमित
देश में हर 1 लाख की आबादी पर 7.1 लोग संक्रमित मिल रहे हैं। राहत की बात है कि यह संख्या अन्य देशों के मुकाबले काफी कम है। अमेरिका में एक लाख की आबादी पर 431, ब्रिटेन में 494 और इटली में 372 मरीज मिल रहे हैं।

दुनिया में हर एक लाख की आबादी पर 4.1 मौतें, भारत में 0.2 मौतें

देश
एक लाख की आबादी पर मौतें
स्पेन 59.2
इटली 52.8
ब्रिटेन 52.1
फ्रांस 41.9
अमेरिका 26.6
कनाडा 15
जर्मनी 9.6
ईरान 8.5
पूरी दुनिया में 4.1
भारत में 0.2

देश में अब तक 95 हजार 852 लोग ठीक हुए
राहत की बात है कि सबसे प्रभावित देशों के मुकाबले भारत का रिकवरी रेट काफी बेहतर है। यहां अब तक 2 लाख मरीजों में से 95 हजार 852 मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 48.3% है। मतलब हर 100 में से 48 मरीज ठीक हो रहे हैं। यूके में सबसे कम रिकवरी रेट है। यहां अभी तक दो लाख मरीजों में केवल 0.001% मरीज ही ठीक हो पाए हैं। स्पेन में सबसे ज्यादा 68.69% रिकवरी रेट है।

स्पेन का रिकवरी रेट सबसे अच्छा, यूके में सबसे कम मरीज ठीक हुए

देश रिकवरी रेट डेथ रेट
स्पेन 68.69% 9.5%
इटली 67.9% 14.4%
भारत 48.3% 2.8%
रूस 42.4% 1.18%
अमेरिका 33.09% 5.74%
ब्राजील 39.87% 5.67%
यूके 0.001% 14.1%

*2 लाख से ज्यादा मामले वाले देश।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2 lakhs coronavirus cases in india. india became 7th country where more than two lakhs covid-19 patient, coronavirus in India, Coronavirus In US, Coronavirus In spain, Coronavirus In Brazil, Coronavirus In UK, Coronavirus In russia, Coronavirus In Italy

No comments:

Post a Comment