Wednesday, June 24, 2020

डब्ल्यूएचओ ने कहा- अगले हफ्ते संक्रमण के मामले 1 करोड़ के पार, हर सप्ताह 10 लाख केस सामने आ रहे; दुनिया में अब तक 95 लाख से ज्यादा मरीज June 24, 2020 at 04:37PM

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 95 लाख 27 हजार 099 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 51 लाख 75 हजार 240 लोग ठीक भी हुए हैं। 4 लाख 84 हजार 956 लोगों की मौत हो चुकी है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडहोनम गेब्रियेसियोस ने बुधवार को कहा कि अगले हफ्ते तकसंक्रमण का मामला 1 करोड़ से ज्यादा हो सकता है। फिलहाल, हर हफ्ते 10 लाख से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। वहीं, कई देश ऑक्सीजन कंस्नट्रेटर मशीन की कमी से जूझ रहे हैं।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि फिलहाल मशीन की मांग आपूर्ति से ज्यादा हो गई है। संक्रमितों की संख्या बढ़ने के चलते हर दिन 88 हजार बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी होती जा रही है। ऑक्सीजन कंस्नट्रेटरसंक्रमित मरीजों को सांस लेने के लिए जरूरी होती है। अगले कुछ दिनों में 120 देशों को 14 हजार ऑक्सीजन कंस्नट्रेटर भेजने की योजना है।

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 24,63,271 1,24,281 10,40,605
ब्राजील 11,92,474 53,874 6,49,908
रूस 6,06,881 8,513 368,822
भारत 472,985 14,907 2,71,688
ब्रिटेन 306,862 43,081 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,94,166 28,327 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,64,689 8,586 1,51,589
चिली 2,54,416 4,731 2,15,093
इटली 2,39,410 34,644 1,86,111
ईरान 2,12,501 9,996 1,72,096

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4Lसे लिए गए हैं।

ब्राजील: एक दिन में 42,725 मामले
ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि 24 घंटे में 42,725 मामले सामने आए हैं। वहीं, 1185 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 लाख 88 हजार 631 पहुंच गई है। यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 53,830 हो गई है। एक दिन पहले ब्राजील में 39,436 मामले सामने आए थे और 1374 लोगों की मौत हुई थी। संक्रमण के मामले में ब्राजील अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है।

रूस: मॉस्को में अब तक 3666 मौतें
मॉस्को में 24 घंटे में संक्रमण से 12 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों की संख्या 3669 हो गई है। एक दिन पहले शहर में 14 लोगों की मौत हुई थी। रूस में संक्रमितों की संख्या 6.06 लाख से ज्यादा है। यहां अब तक 8500 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3.68 लाख से ज्यादा ठीक हो चुके हैं। मॉस्को में इस समय 2.16 लाख से ज्यादा मामले हैं।

इजरायल: 532 नए मामले
इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि देश में 532 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,044 हो गई है। मरने वालों की संख्या 308 हो गई है। देश में अब तक 15,940 मरीज ठीक हो चुके है। सक्रिय मामलों की संख्या 5796 है, जो कि चार मई के बाद से सबसे अधिक है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो अल सल्वाडोर के सांता टेसला कब्रिस्तान की है। यहां कुछ लोग कोरोना से जान गंवाने वाली एक महिला के शव को दफन कर रहे हैं। अमेरिका के बाद ब्राजील दुनिया का सबसे प्रभावित देश है।

No comments:

Post a Comment