Thursday, May 14, 2020

चीन को घेरने के लिए रिपब्लिकन सांसद का ट्रम्प को सुझाव- भारत से सैन्य संबंध मजबूत करें, चीन से मैन्युफैक्चरिंग शिफ्ट करें May 14, 2020 at 07:23PM

कोरोनावायरस के मुद्दे पर चीन को जिम्मेदार ठहराने के लिए अमेरिकी सांसद थॉम टिलिस ने 18 पॉइंट का प्लान तैयार किया है। उन्होंने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। इसमें दो प्रमुख सुझाव ये हैं कि चीन से मैन्युफैक्चरिंग चेन को शिफ्ट किया जाए। भारत, विएतनाम और ताइवान को रक्षा उपकरणों की बिक्री बढ़ाकर उनसे सैन्य संबंध मजबूत किए हैं।

'चीन ने धोखा किया, इससे अमेरिका संकट में पड़ा'

टिलिस का कहना है कि चीन ने कोरोना से जुड़ी जानकारी छिपाकर धोखा किया और वैश्विक महामारी को फैलाया। इससे अमेरिका के लोग गंभीर संकट में फंस गए। चीन में वही सरकार है जिसने अपने ही लोगों को लेबर कैंप में कैद कर दिया, अमेरिका से तकनीक चुराई और सहयोगी देशों के लिए खतरा बन गया।

टिलिस ने कहा, "इस वक्त अमेरिका और बाकी स्वतंत्र दुनिया के लिए सतर्क होने का वक्त है। मेरे प्लान के जरिए चीन को कोरोना पर उसके झूठ के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकेगा। साथ ही अमेरिका की अर्थव्यवस्था, लोगों के स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा को भी फायदा होगा।

टिलिस के प्लान में ये सुझाव भी शामिल

  • जापान को उसकी मिलिट्री मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया जाए। जापान और दक्षिण कोरिया को अमेरिका से रक्षा उपकरण खरीदने का प्रस्ताव दिया जाए।
  • चीन से मैन्युफैक्चरिंग कर रही अमेरिकी कंपनियों को वापस लाया जाए। सप्लाई चेन के लिए चीन पर निर्भरता धीरे-धीरे खत्म की जाए।
  • चीन को हमारी तकनीक चुराने से रोका जाए। टेक्नोलॉजी में हमारी क्षमताओं फिर से हासिल करने के लिए अमेरिकी कंपनियों को इन्सेंटिव दिया जाए। चीन से होने वाली हैकिंग को नाकाम करने के लिए साइबर सुरक्षा मजबूत की जाए।
  • ऐसे इंतजाम किए जाएं कि अमेरिका की जनता के पैसे को चीन अपना कर्ज चुकाने में इस्तेमाल नहीं कर पाए।
  • चीन की टेक कंपनी हुवावे पर बैन लागू किया जाए। सहयोगी देशों से भी ऐसे ही बैन लगाने के लिए कहा जाए।
  • कोरोना पर चीन के झूठ से जो नुकसान हुआ उसकी भरपाई की मांग की जाए, साथ ही चीन पर प्रतिबंध लगाए जाएं।
  • इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी से अपील की जाए कि चीन से 2022 के विंटर ओलंपिक की मेजबानी छीन ले।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का दावा है कि चीन ने कोरोना से जुड़ी जानकारी छिपाई, इससे दुनियाभर में वायरस फैल गया। (फाइल फोटो)

No comments:

Post a Comment