Thursday, May 14, 2020

अब तक 45.25 लाख संक्रमित, ब्राजील में संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख के पार, राष्ट्रपति बोल्सोनारो बोले- लॉकडाउन से देश गरीब हो रहा May 14, 2020 at 06:43PM

दुनिया में करोनावायरस से अब तक 45 लाख 25 हजार 240 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 17 लाख 3हजार 808 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, मौतों का आंकड़ा 3लाख 03 हजार 372 पर पहुंच गया है। ब्राजील में संक्रमण तेजी से बढ़ने के बावजूद राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने कहा कि लॉकडाउन से देश टूटने की राह पर है। कई राज्यों के गवर्नर की ओर से लगाई गई पाबंदियां ब्राजील को गरीबों का देश बना रही हैं।
ब्राजील मेंपिछले 24 घंटे में 7 हजार 7 नए मामले सामने आए हैं। इससे संक्रमितों की संख्या 2 लाख 3 हजार 165 हो गई है। यहां अब तक 13 हजार 999 मौतें हुई हैं। संक्रमण के मामले में यह दुनिया का छठा सबसे प्रभावित देश बन गया है। इसके बावजूदराष्ट्रपति बोल्सोनारो लगातार देश से लॉकडाउन हटाने की बात कह रहे हैं।

ब्राजील का साओ पाऊलो में ताबूतों को रखने ले जाते मजदूर।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 14,57,593 86,912 3,18,027
स्पेन 2,72,646 27,321 1,86,480
रूस 2,52,245 2305 53,530
ब्रिटेन 2,33,151 33,614 उपलब्ध नहीं
इटली 2,23,096 31,368 1,15,288
ब्राजील 2,03,165 13,999 79,479
फ्रांस 1,78,060 27,074 58,673
जर्मनी 174,975 7,928 1,50,300
तुर्की 1,44,749 4,007 1,04,030
ईरान 1,14,533 6,854 90,539

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।

पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी रिक ब्राइट ने ट्रम्प की आलोचना की

अमेरिका के पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी रिक ब्राइट ने कहा है कि देश की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नेतृत्व वाली सरकार संक्रमण रोकने के लिए समुचित काम नहीं कर सकी। सरकार देश में समय से दवाएं नहीं बांटी गई। आने वाला सर्दी का मौसम देश के आधुनिक इतिहास में सबसे काला समय होगा। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 27 हजार 367 नए मामले सामने आए हैं और 1 हजार 779 मौतें हुई हैं। जॉन हॉपकिन्सयूनिवर्सिटी के मुताबिक न्यूयॉर्क सबसे प्रभावित राज्य है। यहां पर अब तक 3 लाख 43 हजार 51 संक्रमित मिले हैं और 27 हजार 641 मौतें हुई हैं।

बांग्लादेश की राजधानी ढ़ाका में मस्जिद में जाने से पहले बच्चे पर डिसइनफेक्ट का छिड़काव करते कर्मचारी।

बांग्लादेश के शरणार्थी शिविर में पहला संक्रमित मिला

बांग्लादेश के शरणार्थी शिविर में पहला मामला सामने आया है। संयुक्त राष्ट्र ने बांग्लादेश सरकार के हवाले से बताया कि कॉक्स बाजार के शरणार्थी शिविर में गुरुवार को एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके साथ ही शिविर के पास रहने वाला एक अन्य व्यक्ति भी संक्रमित मिला। इस शिविर में करीब 10 लाख शरणार्थी रहते हैं जो पड़ोसी देश म्यांमार से पलायन कर पहुंचे हैं। जॉन हॉपकिन्सयूनिवर्सिटी के मुताबिक देश में अब तक 18 हजार 863 लोग संक्रमित मिले हैं और 283 मौतें हुई हैं।

अर्जेंटीना में पिछले 24 घंटे में 255 नए मामले
अर्जेंटीना में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 255 नएमामले सामने आए हैं। यहां अब संक्रमितों की संख्या7 हजार 134 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया किपिछले 24 घंटों में नौ मौतों भी हुई हैं, जिससेमरने वालों की संख्या 393 पहुंच गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ब्राजील के रियो डे जेनेरियो में एक शेल्टर होम को डिसइन्फेक्ट करने सैनिक पहुंचे थे। सभी ने पीपीई किट पहनी थी। देश में गुरुवार को 7 हजार नए संक्रमित मिले।

No comments:

Post a Comment