Friday, May 15, 2020

भारतीय मूल के शेफ से शादी करने वाली ऑस्ट्रिया की राजकुमारी का निधन, 31 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से जान गई May 15, 2020 at 03:16AM

ऑस्ट्रिया की राजकुमारी मारिया गलिट्जाइन का 31 साल की उम्र में दिल का दौरापड़ने से निधन हो गया। उन्होंने 2017 में भारतीय मूल के शेफ ऋषि रूप सिंह से शादी की थी। फॉक्स न्यूज के मुताबिक, मारिया का निधन 4 मई को हुआ। हालांकि, इसके चार दिन बाद उन्हें ह्यूस्टन के फॉरेस्ट पार्क वेस्टथीमियर सिमेट्री में दफनाया गया। उनके परिवार के सदस्यों ने शोक संदेश जारी कर उनके निधन की जानकारी दी।

मारिया ह्यूसटन में ही अपने पति के साथ रहती थीं। वे यहीं रहकर इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करती थीं। मारिया और ऋषि का दो साल का बेटा है।

ऑस्ट्रिया के अंतिम शासक के परिवार से थीं मारिया
मारिया ऑस्ट्रिया की राजकुमारी मारिया एन्ना और राजकुमार पिओट्र गलिट्जाइन की बेटी थीं। उनकी तीन बहनें और दो भाई हैं। वह ऑस्ट्रिया के अंतिम शासक चार्ल्स प्रथम के परिवार से थीं। पहले विश्वयुद्ध के बाद चार्ल्स प्रथम को ऑस्ट्रिया से निकाल दिया गया था। यही वजह थी कि शाही परिवार से होने के बाद भी उनकी परवरिश सामान्य ढंग से हुई थी।

कई देशों में रहकर पढ़ाई और काम किया

मारिया का जन्म 1988 में लक्जेमबर्ग में हुआ था। पांच साल उम्र में वे रूस चली गई थीं। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई रूस में ही पूरी की। इसके बाद की पढ़ाई उन्होंने बेल्जियम के आर्टएंड डिजाइन कॉलेज से की। इसके बाद उन्होंने शिकागो, इलिनोइस और ब्रसेल्स जैसी जगहों पर रहकर भी काम किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑस्ट्रिया की राजकुमारी मारिया गलिट्जाइन ने साल 2017 में भारतीय मूल के शेफ ऋषि रूप सिंह से शादी की थी। तस्वीर में पति के साथ मारिया। -फाइल फोटो

No comments:

Post a Comment