Friday, April 10, 2020

अमेरिका में 24 घंटे में दो हजार लोगों ने दम तोडा; इटली में 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ा, यहां सबसे ज्यादा 18 हजार 849 जान गई April 10, 2020 at 04:04PM

दुनियाभर में कोरोनावायरस से एक लाख दो हजार लोगों की मौत हो चुकी है। 16 लाख 97 हजार संक्रमित हैं, जबकि तीन लाख 76 हजार ठीक हो चुके हैं। अमेरिका में 24 घंटे में दो हजार 34 लोगों की मौत हुई है।यहां अब तक 18 हजार 719 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली के बाद अमेरिका दूसरा देश हैं, जहां सबसे ज्यादा लोगों की जान गई है।दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमण के करीब पांच लाख दो हजार मामले अमेरिका में ही हैं।उधर, इटली के पीएम जूजेप्पे कॉन्टे ने देश में लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ा दिया है। बीबीसी के मुताबिक, माना जा रहा है कि लॉकडाउन का यहां काफी असर हुआ है। हालांकि, कोरोना से यहां सबसे ज्यादा 18 हजार 849 लोगों की मौत हुई है।

अमेरिका: न्यूयॉर्क में 24 घंटे में 777 मौतें

अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य ने संक्रमण के मामले में सभी देशों को पीछे छोड़ दिया है। राज्य में अब तक एक लाख 72 हजार 358 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। यहां 24 घंटे में 777 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही मौतों का आंकड़ा सात हजार 844 हो गया है।

इटली: 24 घंटे में 570 मौतें
इटली में 24 घंटे में 570 लोगों की मौत हुई है, जबकि संक्रमण के करीब चार हजार मामले सामने आए हैं। यहां अब तक कोरोना के एक लाख 47 हजार मरीज मिल चुके हैं। इससे पहले यहां 9 मार्च से 3 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था, जिसे 13 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया। लेकिन, अब इसे तीन मई तक बढ़ाया गया है।

इटली: वेटिकन स्थित सेंट पिटर स्क्वायर। सरकार ने यहां लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया है।

फ्रांस: अब तक 13 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

फ्रांस में शुक्रवार को 987 लोगों ने दम तोड़ा है। इसके साथ ही वहां मौतों का आंकड़ा 13 हजार से ज्यादा हो गया है। इटली, स्पेन और अमेरिका के बाद फ्रांस चौथा देश हैं, जहां सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।

फ्रांस में एक कोरोना मरीज को अस्पताल ले जाते चिकित्साकर्मी। यहां एब तक 13 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 5,02,876 18,747 27,314
स्पेन 1,58,273 16,081 55,668
इटली 1,47,577 18,849 30,455
फ्रांस 1,24,869 13,197 24,932
जर्मनी 1,22,171 2,767 53,913
चीन 81,953 3,339 77,525
ब्रिटेन 73,758 8,958 344
ईरान 68,192 4,232 35,465
तुर्की 47,029 1,006 2,423
बेल्जियम 26,667 3,019 5,568

स्रोत:https://ift.tt/37Fny4L



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिका: ब्रूकलिन में स्थिक ब्रूकडेल हॉस्पिटल में मरीज को ले जाते स्वास्थ्यकर्मी। यहां न्यूयॉर्क में एख लाख 77 कोरोना मरीज हैं।

No comments:

Post a Comment