Sunday, April 19, 2020

सोने की खदान ढहने से हादसा, अवैध ढंग से खुदाई के लिए पहुंचे थे 12 लोग, 9 की मौत April 19, 2020 at 03:37AM

इंडोनेशिया के सुमात्रा में रविवार को एक सोने की खदान ढहने से उसमें दबकर नौ लोगों की मौत हो गई। हादसा सुमात्रा के साउथ सोलोक में हुआ। यहां करीब 12 लोग सोना निकालने के लिएएक पुरानी खदान को खोद रहे थे। इसी दौरान खदान ढह गई। सभी उसमें दब गए। दरअसल, इस क्षेत्र में उपनिवेश काल के समय कई सोने की खदानें थीं, अभी ये खदानें बेकार हो गई हैं। बावजूद इसके कई बार लोग इन्हीं खदानों में सोने की तलाश में अवैध रूप से खुदाई करते रहते हैं।


सुमात्रा जिले के फिरदौस फरमान ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया, "आठ पुरुष और एक महिला खुदाई के दौरान भूस्खलन में दब गए। हमने आज सुबह उनके शव निकाले हैं।"

बारिश की वजह से निकालने में देरी हुई- अधिकारी

उन्होंने बताया कि खदान में खुदाई करने 12 लोग गए थे। इस दौरान खदान ढह गई। इसमें 9 लोग दब गए। बाकी लोगों ने इसकी जानकारीस्थानीय अधिकारियों को दी। ये सभी किसान हैं। वे बिना किसी सुरक्षा उपकरण के खदान खोद रहे थे। रेस्क्यू करने के समय बारिश होने से काफी मुश्किलें आईं। इसके बाद सभी को निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

इंडोनेशिया मेंकई खदानें अवैध और बिना लाइसेंस वाली हैं
पुलिस और स्थानीय आपदा एजेंसी मामले की जांच कर रही है। खनिजों से समृद्ध इंडोनेशिया मेंकई खदानें अवैध और बिना लाइसेंस वाली हैं। इस कारण यहां लगातार हादसे होते रहते हैं। 2019 की शुरुआत में उत्तरी सुलावेसी के बोलांगंग मोंगोंडो क्षेत्र मेंखदान धंसने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। इस तरह के हादसे में कुछ माह पहले भीं पांच लोगों की मौत हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंडोनेशिया के सुलावेसी के बोलांगंग मोंगोंडो क्षेत्र में 2019 की शुरुआत में भी एक खदान धंसने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। -फाइल फोटो

No comments:

Post a Comment