Sunday, April 19, 2020

अब तक 1 लाख 65 हजार मौतें: अमेरिका में 24 घंटे में 1,997 जान गई; ट्रम्प ने कहा- हमने अब तक 41 लाख लोगों का टेस्ट कराया April 19, 2020 at 05:19PM

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 24 लाख 6 हजार 868 लोग संक्रमित हैं। एक लाख 65 हजार 56 की मौत हो चुकी है। वहीं, छह लाख 17 हजार चार ठीक भी हुए हैं। अमेरिका में 24 घंटे में 1,997 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही यहां मौतों का आंकड़ा 41 हजार के पार हो गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को कहा कि देश में अब तक 41.8 लाख नागरिकों का टेस्ट किया जा चुका है। यह आंकड़ा किसी भी देश से ज्यादा है।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 7 लाख 63 हजार 832 40 हजार 553 71 हजार 003
स्पेन 1 लाख 98 हजार 674 20 हजार 453 77 हजार 357
इटली 1 लाख 78 हजार 972 23 हजार 660 47 हजार 055
फ्रांस 1 लाख 52 हजार 894 19 हजार 718 36 हजार 578
जर्मनी 1 लाख 45 हजार 742 4 हजार 642 88 हजार
ब्रिटेन 1 लाख 20 हजार 067 16 हजार 060 उपलब्ध नहीं
तुर्की 86 हजार 306 2 हजार 17 11 हजार 976
चीन 82 हजार 747 4 हजार 632 77 हजार 084
ईरान

82 हजार 211

5 हजार 118 57 हजार 23
रूस 42 हजार 853 361 3 हजार 291

रविवार को 6,463 लोगों की मौत:डब्ल्यूएचओ

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने रविवार को घोषणा की कि दुनियाभर में 24 घंटे में 81 हजार 153 मामलों की पुष्टि हुई है। साथ ही 6,463 लोग मारे गए हैं। शनिवार की तुलना में रविवार को कम केस मिले। पिछले दिनों के मुकाबले चार हजार कम केस और 247 कम मौतें दर्ज की गई। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, यूरोप में 11 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। वहीं यहां मौतों का आंकड़ा भी एक लाख से ज्यादा हो गया है। एक दिन पहले डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एडहॉनम गेब्रेयेसियस ने जी20 के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने दुनिया के बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों को कोरोना से संघर्ष कर रहे देशों की मदद करने की अपील की।

भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को खारिज किया

भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा मोदी सरकार पर कोरोना से मुकाबले के नाम पर भारतीय अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा- पाकिस्तानी नेतृत्व ने अपने आंतरिक हालात से ध्यान हटाने के प्रयास के तहत यह आरोप लगाया है। वह कोरोना से निपटने पर ध्यान देने की बजाय अपने पड़ोसियों पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। जहां तक अल्पसंख्यकों की बात है तो उन्हें हमारी सलाह है कि वे अपने देश के अल्पसंख्यकों की चिंता करें जिनके साथ वाकई में भेदभाव होता है।

अमेरिका: न्यूयॉर्क में 24 घंटे में 507 मौतें
अमेरिका में अब तक संक्रमण के सात लाख 63 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। उधर, न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने कहा कि यहां 24 घंटे में 507 लोगों की मौत हुई है। पिछले दिन से यह आंकड़ा कम है। एक दिन पहले यहां 778 जान गई थी। राज्य में अब तक 18 हजार 298 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या कम हो रही है। अगर डेटा ऐसा ही रहा और संक्रमण के मामलों में कमी आती रही तो कहा जा सकता है कि स्थिति पहले से बेहतर हो रही है।

  • सोमवार को टेक्सास और वर्मोंट जैसे राज्यों में कुछ बिजनेस खोले जा सकते हैं। हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाता रहेगा।
  • क्यूमो ने कहा- अमेरिका में न्यूयॉर्क सबसे ज्यादा प्रभावित। महामारी का प्रकोप यहां कम हुआ है, लेकिन अभी भी सावधानी बरतनी होगी। अभी केवल आधा रास्ता ही तय हुआ है। संक्रमण न कम हुआ है और न ही बढ़ रहा है।
  • न्यूयॉर्क के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूजर्सी में 4202, मिशिगन में 2391 और मैसाचुसेट्स में 1706 लोगों की मौत हो चुकी है। केवल न्यूयॉर्क में दो लाख 47 हजार 215 लोग संक्रमित हैं।

द.अफ्रीका: लॉकडाउन के बीच खाने का संकट
फ्रांस24 के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका में लॉकडाउन के बाद खाने का संकट पैदा हो गया है। केपटाउन में एक कम्युनिटी लीडर जोनी फ्रेडरिक्स ने चेतावनी देते हुए कहा-राष्ट्रपति, हम खाद्य संकट के बीच में हैं। यह युद्ध जैसी स्थिति हो गई है। दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए पांच सप्ताह का लॉकडाउन लगा दिया है। फ्रेडरिक्स ने कहा- लोग दुकानों को लूट रहे हैं। लोग एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इसका सीधा कारण है भूख। 27 मार्च से लगे लॉकडाउन में गरीब समुदाय के लोगों को भूख का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को काम नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें आय हो। पुलिस लगों को हटाने के लिए उनपर रबड़ बुलेट से हमला कर रही है। स्थिति नियंत्रित करने के लिए सेना तैनात किया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ताओं को डर है कि स्थिति और खराब हो सकती है।

ट्यूनीशिया: 38 लोगों की मौत

ट्यूनीशिया में अब तक 38 लोगों की मौत हो गई है। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 879 हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देशभर में 13 नए मामले दर्ज किए गए। मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, “हाल ही में 766 लोगों की जांच की गई थी जिनमें से 39 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिका: ब्रूकलिन में मैमोनाइड्स मेडिकल सेंटर के बाहर बैठे स्वास्थ्यकर्मी। देश में संक्रमण का आंकड़ा सात लाख 63 हजार से ज्यादा हो गया है।

No comments:

Post a Comment