Saturday, April 25, 2020

स्पेन की बुजुर्ग ने पांच साल की उम्र में स्पेनिश फ्लू को हराया था, अब 107 साल की उम्र में फिर संक्रमण को मात दी April 25, 2020 at 02:22AM

स्पेन में कोरोनावायरस को हराकर एक 107 साल की बुजुर्ग ठीक हुईं हैं। खास बात यह है कि वेजब पांच साल की थीं तो स्पेनिश फ्लू को भी मात दी थी। स्पेन के इंग्लिशअखबार ओलिव प्रेसके मुताबिक, बुजुर्ग का नाम एना डेल वैले है।माना जा रहा है कि वह कोरोना से ठीक होने वाली दुनिया की सबसे ज्यादा उम्र की बुजुर्ग हैं।

अखबार के मुताबिक, एना के साथ 60 लोग और संक्रमित हुए थे। अब वे ठीक हो चुकी हैं। उनका जन्म अक्टूबर 1913 में हुआ था। जब वह पांच साल की थीं, तबवेस्पेनिश फ्लू की चपेट में आईथीं और ठीक भी हुईं।जनवरी 1918 से दिसंबर 1920 तक स्पेनिश फ्लूका प्रकोप रहा था। इस महामारी से दुनिया की एक तिहाई आबादी (50 करोड़ लोग) खत्म हो गई थी।
अखबार में बताया गया कि स्पेनिश फ्लू को मात देने के 102 साल बाद एना ने कोरोनावायरस से भी लड़ाई जीत ली है। अन्‍य मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, स्‍पेन में 101 साल की दो और बुजुर्ग महिलाओं ने कोविड-19 पर जीत हासिल की है। ओलिव प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एना का मामला किसी करिश्‍मे से कम नहीं।एना की बहूपाकुई सांचेज ने अस्‍पताल का शुक्रिया अदा किया है। उन्‍होंने कहा कि एना की उम्र ज्यादा होने की वजह से डॉक्टरों ने बहुत संभलकर काम किया। एना अब ठीक हैं। वेवाकर की मदद से चलती हैं और खुद से खाना भी खाती हैं।

स्पेन में अब तक 22 हजार 524 लोगों की मौत
अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले स्पेन में ही हैं। यहां अब तक 22 हजार 524 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब दो लाख 20 हजार लोग संक्रमित है। अभी तक 92 हजार 355 लोग ठीक भी हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को 367 लोगों की मौत हुई। 21 मार्च के बाद यह एक दिन में होने वाली सबसे कम मौते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1913 में पैदा हुईं एना को पांच साल की उम्र में स्पेनिश फ्लू हो गया था। 102 साल बाद वे कोरोना की चपेट में आ गईं। दोनों महामारियों से जीतीं।

No comments:

Post a Comment