Monday, April 20, 2020

अब तक 1 लाख 70 हजार मौतें: अमेरिका में 24 घंटे में 1,939 लोगों ने जान गंवाई और 28 हजार से ज्यादा संक्रमित हुए April 20, 2020 at 04:35PM

दुनिया में अब तक एक लाख 70 हजार 423 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के 24 लाख 81 हजार मामले हैं। वहीं, छह लाख 46 हजार 675 ठीक हो चुके हैं। अमरिका में 24 घंटे में 1,939 लोगों की जान गई है और 28 हजार 123 मरीज मिले हैं। यहां अब तक 42 हजार 514 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 7 लाख 92 हजार 759 42 हजार 514 73 हजार 389
स्पेन 2 लाख210 20 हजार 852 80 हजार 587
इटली 1 लाख 81 हजार 228 24 हजार 114 48 हजार 877
फ्रांस 1 लाख 55 हजार 383 20 हजार 265 37 हजार 409
जर्मनी 1 लाख 47 हजार 065 4 हजार 862 91 हजार 500
ब्रिटेन 1 लाख 24 हजार 743 16 हजार 509 उपलब्ध नहीं
तुर्की 90 हजार 980 5 हजार 209 13 हजार 430
ईरान 83 हजार 505 5 हजार 209 59 हजार 273
चीन

82 हजार 747

4 हजार 632 77 हजार 123
रूस 47 हजार 121 405 3 हजार 446

यह आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं

अमेरिका: न्यूयॉर्क में करीब 19 हजार मौतें
अमेरिका में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य न्यूयॉर्क है, जहां अब तक 18 हजार 929 लोगों की जा जा चुकी है। न्यूयॉर्क स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को बताया कि न्यूयॉर्क स्टेट में अभी तक दो लाख 47 हजार 512 संक्रमित हैं जबकि न्यूयॉर्क शहर में यह आंकड़ा एक लाख 36 हजार 806 है। इससे पहले न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने बताया कि रविवार को न्यूयॉर्क में 478 संक्रमितों की मौत हुई है जबकि शनिवार को 507 लोगों ने जान गंवाई थी।

अमेरिकी कच्चे तेल की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट
अमेरिकी कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को ऐतिहासिक 105% की गिरावट दर्ज की गई। पहली बार तेल की कीमतें माइनस 2 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के मई वितरण में 300% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। कोरोना संकट की वजह से दुनियाभर में घटी तेल की मांग के चलते इसकी कीमतें लगातार गिर रही हैं। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत इतनी नीचे पहुंची है। रिस्ताद एनर्जी के प्रमुख ब्योर्नार टोनहुगेन ने कहा,“वैश्विक आपूर्ति की मांग में कमी की समस्या की वजह से तेल की कीमतों में वास्तविक तौर पर गिरावट आने लगी है।” कोरोना के खतरे के कारण ज्यादातर देशों में लगाए लॉकडाउन के कारण तेल की मांग में भारी कमी आई है। इसके चलते तेल कंपनियों के भंडार पूरी तरह से भर चुके हैं।

  • तेल की कीमतें निगेटिव होने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि एक स्तर तक बहुत सारे लोगों के लिए यह दिलचस्प है। अमेरिका अपने पेट्रोलियम भंडार को भरना चाहेगा। हम करीब 7.5 करोड़ बैरल रिजर्व रखना चाहते हैं। हमारी सरकार तेल कीमतों को ठीक कर लेगी।
  • टेस्टिंग कीट को लेकर ट्रम्प ने राज्यों के गवर्नरों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि उन लोगों को पता ही नहीं है कि टेस्ट करने की सही प्रक्रिया क्या है। राज्यों के पास पर्याप्त टेस्टिंग की क्षमता है।

इटली: संक्रमण में कमी
महामारी की शुरुआत के बाद पहली बार इटली में पहली बार संक्रमण के मामलों में कमी आई है। बीबीसी के मुताबिक, सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी की चीफ एजेंलो बोरेली ने कहा कि पहली बार देश में संक्रमण के मामलों में कमी आई है। सोमवार तक यहां एक लाख आठ हजार 237 मरीज हैं, जो या तो अस्पताल में भर्ती हैं या घर में क्वारैंटाइन हैं। रविवार को 486 एक्टिव केस का इजाफा हुआ था। अमेरिका और स्पेन के बाद इटली तीसरा देश है, जहां संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं। यहां अब तक 24 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं, जबकि एक लाख 81 हजार 228 संक्रमित हैं।

श्रीलंका: 20 जून को संसदीय चुनाव होंगे
श्रीलंका में 25 अप्रैल को होने वाले संसदीय चुनावों को वायरस के खतरे के कारण स्थगित कर दिया गया है। अब यह 20 जून को होंगे। श्रीलंका चुनाव आयोग ने मंगलवार को ये जानकारी दी। सरकार के सूचना विभाग ने एक बयान जारी कर कहा कि चुनाव आयोग की तरफ से जारी इस फैसले के बाद चुनावों की नई तारीख घोषित को लेकर एक विशेष राजपत्र नोटिस जारी किया जाएगा। इससे पहले चुनाव आयोग के प्रमुख महिंदा देशप्रिया ने कहा था कि इस स्थित में 25 अप्रैल को चुनाव कराना संभव नहीं है, क्योंकि सरकारी कर्मचारी इन हालातों में काम नहीं कर सकते हैं। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने दो मार्च को संसद भंग कर दिया था। देश में अब तक संक्रमण के 302 केस मिले हैं, जबकि सात लोगों की मौत हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिका: न्यूयॉर्क पुलिस अफसर एक शव को ले जाने में स्वास्थ्यकर्मियों की मदद करते हुए। राज्य में अब तक करीब 19 हजार लोगों की जान जा चुकी है।

No comments:

Post a Comment