Sunday, March 15, 2020

जिस चीन से संक्रमण दूसरे देशों तक पहुंचा, वहां अब पटरी पर लौट रही जिंदगी; स्कूल-हाईवे खुले, बाजारों में हलचल बढ़ी March 15, 2020 at 03:37AM

बीजिंग.जिस चीन से कोरोनावायरस दुनिया में फैला,वहां अब जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। करीब दो महीने के लॉकडाउन के बाद कुछजगहों से आवाजाही पर रोक हटा दी गई है। नियमों से ढील मिलने से स्कूल, फैक्ट्री, हाईवे, टूरिस्ट प्लेस खुल गए हैं। सड़कों पर हलचल बढ़ गई है। रविवार को केवल 25 नए मामले ही सामने आए। देश मेंअब नए रोगियों की संख्या में गिरावट आ रही है और पुराने रोगी सही हो रहे हैं।चीन में अब तक संक्रमण के 80,849 मामले सामने आए और 3199 लोगों को जान गंवानी पड़ी है।

शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 28 प्रांतों ने हाईवे एक दूसरे के लिए खोल दिए हैं। संक्रमण फैलने पर देशभर में 1,119 राजमार्ग बंद कर दिए गए थे। केवल दो को छोड़कर अब सभी को फिर से खोल दिया गया है। फैक्ट्री और ऑफिस खुलने सेकर्मचारी भी नौकरी में लौटने लगे हैं। उत्तर-पश्चिम के चिंगहई प्रांत में सोमवार को 144 हाईस्कूल और अन्य प्राईवेट सेकेंडरी स्कूल खोल दिए गए। युन्नान, सिचुआन और गुइझोऊ प्रांत के टूरिस्ट साइट भी इसी हफ्ते से दोबारा शुरू कर दिएगएहैं।

हुबेई प्रांत में भी लौटने लगे लोग
संक्रमण थमने पर लोग हुबेई प्रांत में भी लोग लौटने लगे हैं। हुबेई के वुहान शहर से ही कोरोना वायरस फैलाथा। इसके बाद इस शहर को लॉकडाउन कर दिया गया था। कई हफ्तों बाद हुबेई लौटे एक नागरिक ने बताया,‘यहां अब हालात पहले से बेहतरहैं। वहयुन्नान प्रांत में शहद का कारोबार करता हैं। नवंबर मेंवहां गयाथा, लेकिन दिसंबर में वायरस फैलने के बाद फस गया। हालात सामान्य होने के बाद अधिकारियों ने उन्हें लौटने दिया।’’ मध्य चीन के शहर चोंकिग्स कोसंक्रमण मुक्त घोषित कर दिया गया है। यहां के अस्पताल से रविवार को आखिरी मरीज को भी छुट्‌टी दे दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चीन के वुहान में लेक के किनारे साइकिलिंग करते मेडिकल टीम के सदस्य।
झेजियांग प्रांत के हुझोऊ शहर में पेड़ को पानी देती बच्ची और उसकी मां।
शंघाई म्यूजियम खुल गए हैं, इस दौरान एख महिला प्रदर्शनी देखते हुए।

No comments:

Post a Comment