Monday, March 16, 2020

भारतीय युवक ने गर्लफ्रेंड का मर्डर किया, कार में आगे की सीट पर शव रखकर 45 मिनट तक शहर में घूमता रहा March 16, 2020 at 05:43AM

दुबई. यूएई केदुबई कोर्ट ने रविवार को एक भारतीय युवक पर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या करने को लेकर आरोप तय किए। जानकारीके मुताबिक, युवक पर आरोप है कि उसने गर्लफ्रेंड की गला रेतकर हत्या कर दी थी और शव को कार की आगे की सीट पर रखकर 45 मिनट तक शहर में घूमता रहा। इस दौरान उसने एक रेस्टोरेंट पर रुककर खाना भी ऑर्डर किया। इसके बाद वह खुद ही पुलिस स्टेशन गया और मर्डर की जानकारी दी। इस मामले में पीड़ित पक्ष के वकील ने मौत की सजा की मांग की है।

पुलिस के मुताबिक, मामला जुलाई के आखिरी सप्ताह का है। 27 साल के युवक ने प्रेमिका के धोखा देने के शक पर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। दोनों पांच साल से रिलेशनशिप में थे। हत्या से पहले उसने गर्लफ्रेंड के घर में ईमेल भी किया था। कहा था कि अगर वे लोग मामले को सुलझाने नहीं आते तो वह उसकी हत्या कर देगा।

युवक ने हत्या की बात कबूली

कोर्ट में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मैं देखकर भौचक्का रह गया जब वह पुलिस स्टेशन आया। उसके कपड़ों में खून लगा था। वह डरा हुआ आया और बोला कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी है। कार की आगे की सीट पर शव पड़ा हुआ था। पीछे की सीट खून से सनी थी। इसके बाद मैंने कार से एक चाकू भी बरामद किया।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दुबई कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई।

No comments:

Post a Comment