Monday, March 16, 2020

162 देशों में संक्रमण और 7,164 मौत: गेम ऑफ थ्रोन्स स्टार क्रिस्टोफर संक्रमित, फ्रांस की पारिवारिक और सामाजिक आयोजनों पर रोक March 16, 2020 at 04:19PM

वॉशिंगटन.कोरोनावायरस ने मंगलवार तक162 देशों को चपेट में ले लिया है। अब तक कुल 1 लाख 82 हजार 547 मामले सामने आ चुके हैं। दुनिया में 7 हजार 164 लोगों की मौत हो गई। राहत की बात ये है कि 79 हजार 881 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। फिल्म ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ से नाम कमाने वाले हॉलीवुड स्टार क्रिस्टोफर हिजवू और एक अन्य स्टार इदरिस एल्बा भी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों ने ही सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। संक्रमण पर फ्रांस सरकार का रुख अब बेहद सख्त है। यहां सामाजिक समारोहों के बाद पारिवारिक आयोजनों पर भी रोक लगा दी गई।

फ्रांस की सख्ती
यूरोप में कोरोना के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। फ्रांस सरकार ने पहले बाजार और मॉल्स बंद करने का ऐलान किया था। इसके बावजूद संक्रमण काबू नहीं हुआ। सोमवार देर रात राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बेहद सख्त नियम जारी किए। आदेश में कहा गया- किसी भी सामाजिक या पारिवारिक आयोजन में अगले आदेश तक लोगों के जुटने पर रोक लगाई जाती है। इसका सख्ती से पालन किया जाए। फ्रांस की सेना ने भी कमान संभाल ली है। पेरिस समेत देश के कई शहरों में मिलिट्री मेडिकल यूनिट काम करने लगी हैं। सभी स्कूल, कॉलेज, बार, रेस्टोरेंट और टूरिस्ट डेस्टिनेशन बंद कर दिए गए हैं।

लास एंजिल्स में पार्किंग फीस नहीं लगेगी
सपनों का शहर कहे जाने वाले लास एंजिल्स में सभी होटल, रेस्तरां, बार और नाइट क्लब बंद कर दिए गए हैं। टूरिस्ट परेशान हैं। यहां के मेयर ने मंगलवार को एक आदेश जारी किया। कहा- सभी सरकारी और गैर सरकारी पार्किंग प्लेस अगले आदेश तक फीस नहीं ले सकेंगे। उन्होंने कहा, “जब टूरिस्ट यहां घूम ही नहीं सकते तो हम उनसे फीस कैसे ले सकते हैं। प्रशासनिक उपायों में मानवता होना जरूरी है।”

टॉम हैंक्स और रीटाविल्सन को छुट्टी
हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स और पत्नी रीटाविल्सन को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके बावजूद उन्हें 14 दिन सेल्फ क्वरैंटाइनमें रहना होगा। वेगुरुवार से हॉस्पिटल में थे। हैंक्स ऑस्ट्रेलिया में मशहूर सिंगर एल्विस प्रेस्ले पर बन रही फिल्म की शूटिंग करने गए थे। वहीं, उनमें कोरोना की पुष्टि हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिका के मिनेसोटा में सबसे व्यस्त बाजार अब सूना है। यहां हर जगह ‘वॉश योर हैंड्स’ के बैनर लगे हैं।

No comments:

Post a Comment