Thursday, February 27, 2020

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो बोले, ट्रम्प की यात्रा दिखाती है अमेरिका के लिए कितना अहम है भारत February 27, 2020 at 05:03PM

वाशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की दो दिनी भारतीय यात्रा को अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने शानदार और ऐतिहासिक बताया है। पोम्पियो ने ट्रम्प के वापस अमेरिका पहुंचने पर गुरुवार को ट्वीट किया। लिखा- 'राष्ट्रपति ट्रम्प का दो दिनी भारतीय दौरा यह प्रदर्शित करता है कि अमेरिका के लिए भारत कितना अहम है।' पोम्पियो ने व्हाइट हाउस के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए आगे लिखा है कि 'लोकतांत्रिक परंपराएं हमें एक करती हैं। दोनों देशों के साझा हित हमें जोड़ती हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प के नेतृत्व में दोनों देशों की यह साझेदारी और अधिक मजबूत होगी। '

पीएम मोदी और ट्रम्प की तस्वीरें भी शेयर कीं
पोम्पियो ने व्हाइट हाउस के जिस ट्वीट को रीट्वीट किया है उसमें ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठकों की चार तस्वीरें भी शामिल है। 26 फरवरी को किए गए इस ट्वीट में व्हाइट हाउस ने ट्रम्प के हवाले से लिखा है कि 'अमेरिका और भारत दोनों को लोकतंत्र की साझा परंपरा एक करती हैं। हम लोगों की स्वतंत्रता, व्यक्तिगत अधिकारों और कानून की रक्षा के लिए काम करते हैं। '

सचिव वेल्स बोले, दोनों देशों के संबंधों में अच्छी प्रगति हुई है
अमेरिका के दक्षिण और मध्य एशिया के कार्यवाहक सचिव एलिस जी वेल्स ने भी ट्वीट कर अमेरिका भारत के रिश्तों का बखान किया है। कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प की भारत यात्रा से दोनों देशों के संबंधों में अच्छी प्रगति हुई है। इस यात्रा ने साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाया। ऊर्जा, रक्षा जैसे कईप्रमुख क्षेत्रों में आपसीसहयोग के लिए रास्ता खुला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गले मिलते प्रधानमंत्री नरेंद्र और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (फाइल)

No comments:

Post a Comment