Sunday, February 23, 2020

शत्रुघ्न सिन्हा ने राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से मुलाकात की, सीमा पर शांति बनाए रखने की अपील February 22, 2020 at 10:00PM

लाहौर. भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को पाकिस्तान के राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने सीमा पर शांति के मुद्दे पर बातचीत की।दोनों की मुलाकात लाहौर में हुई।

पाकिस्तानी राष्ट्रपति के ट्विटर हैंडलके मुताबिक, शत्रुघ्न सिन्हाने कश्मीर में 200 से ज्यादा दिनों तकलॉकडाउन पर राष्ट्रपति की चिंता का समर्थन किया।

पाकिस्तानी उद्योगपति की शादी में शामिल हुए
शत्रुघ्न सिन्हा पाकिस्तानी उद्योगपति मियान असद अहसान की शादी में शामिल होने लाहौर पहुंचे हैं। सिन्हा का एक वीडियो भी काफीवायरल हो रहा है, जिसमें वे पाकिस्तानी स्टार रीमा खान के साथ शादी समारोह में कव्वाली का लुत्फ उठा रहे हैं। इससे पहले सिन्हा ट्वीट कर अपनी इस यात्रा को पूरी तरह से निजी बता चुके हैं। सिन्हा ने लिखा था कि यह यात्रा पूरी तरह से निजी है। इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।

##

शत्रुघ्न सिन्हा को ट्रोल किया गया
शत्रुघ्न सिन्हा के पाकिस्तान जाने पर भारतीययूजर्स ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया है। यूजर्स ने कहा कि एक तरफ पाकिस्तानी हमलों में हमारे जवान शहीद हो रहे हैं और आप वहां जाकर बिरयानी खाने में व्यस्त हैं। एक अन्य यूजर नेलिखा-यहां कोई नहीं पूछ रहा तो आप पाकिस्तान चले गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पाकिस्तान के राष्ट्रपति से मिलते शत्रुघ्न सिन्हा।

No comments:

Post a Comment