Friday, February 14, 2020

भूस्खलन में एक ही परिवार के 21 लोगों की मौत, 50 घरों को नुकसान पहुंचा; पिछले 2 महीने में मृतकों की संख्या 72 हुई February 14, 2020 at 12:05AM

काबुल. अफगानिस्तान के मध्य डेकुंडी प्रांत में गुरुवार को हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के 21 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 50 घरों को भी नुकसान पहुंचा। आपदा मंत्रालय के प्रवक्ता अहमद ने शुक्रवार को बताया कि इस घटना में 7 लोग लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसमें 10 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अफगानिस्तान में इस बार ठंड के दौरान भारी बर्फबारी, भूस्खलन और बाढ़ की घटनाओं में वृद्धि हुई है। गुरुवार को भूस्खलन की घटना के बाद पिछले दो महीने में प्राकृतिक आपदाओं में मरनेवालों की संख्या 72 हो गई है। कई घायल हुए और बाढ़ के कारण करीब 2400 घर बह गए। 1979 में सोवियत संघ के विघटन के बाद से अफगानिस्तान करीब चार दशकों से युद्ध और संघर्ष की चपेट में हैं। भूस्खलन, बाढ़ और हिमस्खलन के कारण देश के इन्फ्रास्ट्रक्टर को नुकसान पहुंचता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अफगानिस्तान में हुए भूस्खलन में 7 लोग लापता हैं।

No comments:

Post a Comment