Wednesday, February 19, 2020

डायमंड प्रिंसेज शिप पर संक्रमित 2 यात्रियों की इलाज के दौरान मौत, अब तक 7 भारतीय संक्रमित February 19, 2020 at 08:44PM

टोक्यो. जापान के योकोहामा पोर्ट पर दो हफ्तों से फंसे डायमंड प्रिंसेज शिप पर संक्रमित दो यात्रियों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, जहाज पर मौजूद 138 लोगों में अब तक सात भारतीयों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सातों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहाज पर लगभग 621 लोग संक्रमित हैं।

जापान के मीडिया के मुताबिक, मरने वालों में एक 87 साल के बुजुर्ग और एक 84 साल की महिला थी। उन्हें 11 और 12 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, बुधवार को लगभग 443 यात्रियों को जहाज से जाने की अनुमति मिली। एक दिन पहले ही अधिकारियों ने कहा था कि जहाज पर मौजूद जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, वे बुधवार से अपने घर जा सकते हैं।

अमेरिका ने अपने यात्रियों को जहाज से निकाला

जहाज पर करीब 50 देशों के यात्री फंसे हैं। यूएस सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने कहा कि जापानी शिप से लौटे यात्रियों की गुरुवार से जांच की जाएगी। इस हफ्ते 300 से ज्यादा अमेरिकियों को शिप से निकाला गया। इनमें 14 संक्रमित भी थे। उन्हें अमेरिका के सैन्य ऑब्जर्वेशन सेंटर में 14 दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा। इसके साथ ही कनाडा, ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने नागरिकों को निकाल लिया है।बुधवार को अधिकारियों ने कहा कि जहाज पर 79 नए मामले दर्ज किए गए। दो हफ्तों से करीब 3711 यात्री शिप पर फंसे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जापान के डायमंड प्रिसेंस शिप से जाते ऑस्ट्रेलिया के यात्री।

No comments:

Post a Comment