Wednesday, January 1, 2020

पोप को महिला ने खींचा, तो उन्होंने उसके हाथ पर मारा; फिर माफी मांगते कहा- मैंने धैर्य खो दिया था January 01, 2020 at 09:38PM

वेटिकन सिटी. पोप फ्रांसिस मंगलवार को वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वायर में थे। नए साल के उपलक्ष्य में वह लोगों को बधाई दे रहे थे और उनका अभिवादन कर रहे थे। इस बीच एक महिला ने उनका हाथ पकड़ लिया और उन्हें अपनी ओर खींच लिया। इस दौरान पोप को गुस्सा आ गया। उन्होंने हाथ झटकते हुए महिला के हाथ पर जोर से मारा और वहां से चले गए। हालांकि, मामला बढ़ने पर बुधवार को उन्होंने माफी मांगी। कहा- मैंने अपना धैर्य खो दिया था।

83 साल के पोप ने नए साल के पहले संदेश में समाज में महिलाओं पर होने वाली हिंसा की निंदा की है। उन्होंनेसेंट पीटर्स बेसिलिका में कहा- 'महिलाओं पर होने वाली हर हिंसा से ईश्वर का अनादर होता है। महिला के शरीर को उपभोक्तावाद से मुक्त किया जाए। उनका सम्मान किया जाना चाहिए।'

उनके व्यवहार की सोशल मीडिया पर मिली-जुली आलोचना हुई
यह घटना का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, "मैं कैथोलिक नहीं हूं, लेकिन महिला ने गलत किया। पोप को देखकर लगा कि हाथ खींचने पर उन्हें दर्द हुआ था। यह तरीका ठीक नहीं है।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, माना महिला ने गलत किया था, लेकिन पोप का व्यवहार भी उनके पद की गरिमा के अनुरूप नहीं था। एक और व्यक्ति ने लिखा कि उन्हें धैर्य रखना था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
 पोप फ्रांसिस का महिला ने जब हाथ खींचा तो वे नाराज हो गए और वहां से चले गए।

No comments:

Post a Comment