Wednesday, January 1, 2020

बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 21 लोगों की मौत, 30 हजार से ज्यादा सुरक्षित जगहों पर पहुंचाए गए January 01, 2020 at 07:12PM

जकार्ता. इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है। लगभग 30 हजार लोगों को अस्थायी आश्रय गृहों में पहुंचाया गया है। दक्षिण पूर्व एशियाई देश की आपदा एजेंसी ने गुरुवार को चेतावनी दी कि मारे गए लोगों की संख्या बढ़ सकती है।गुरुवार को गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

अधिकारियों ने बताया कि जकार्ता में लोगों की मौत डूबने, भूस्खलन, हाइपोथर्मिया (शरीर का असामान्य तापमान) और बिजली की चपेट में आने से हुई है। टेलीविजन फुटेज में कारें पूरी तरह से पानी में डूबी नजर आ रही है। घरों में कीचड़ भर गए हैं। लोगों का सुरक्षित स्थानों पर पलायन जारी है। आपदा एजेंसी के अनुसार, पूर्व और दक्षिण जकार्ता के साथ-साथ पश्चिम जावा प्रांत के तांजरंग और बेकासी में जल स्तर बुधवार को दोपहर 3 बजे (स्थानीय समय) से बढ़ने लगा था।

जकार्ता के सैकड़ों जिलों में बिजली आपूर्ति बंद

इंडोनेशिया के बिजली विभाग ने कहा कि जकार्ता के सैकड़ों जिलों में बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई है। यहां करीब 3 करोड़ लोग रहते हैं। बाढ़ के कारण जकार्ता के हलीम एयरपोर्ट के रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। उड़ानें राजधानी के बड़े सोइकर्नो हवाईअड्डे से संचालित हो रही हैं।

नवंबर से लगातार बारिश जारी

इंडोनेशिया में नवंबर से लगातार बारिश जारी है। इससे पहले 2013 में बाढ़ से जकार्ता में करीब 15 लोग मारे गए थे। वहीं, 2007 में आई भीषण बाढ़ में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जकार्ता के पास तांजरंग में बच्चे को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाते कर्मी।
भारी बारिश के बाद जकार्ता के जतिनगारा क्षेत्र में सड़कों पर पानी भरा।

No comments:

Post a Comment