Wednesday, January 1, 2020

आग से अब तक 8 लोगों की मौत, 200 घर जलकर खाक; लोगों से प्रभावित क्षेत्राें में न जाने की अपील December 31, 2019 at 11:05PM

मेलबॉर्न.दक्षिण पूर्व ऑस्ट्रेलिया में भड़की आग बुधवार को कई इलाकों में फैल गई है। न्यूसाउथ वेल्स में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई और 200 घर जलकर खाक हो गए। बेटमैन्स बे, कोबार्गो और नाउरा में इलाके इससे सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं।

रुरल फायर सर्विस कमिश्नर शेन फिट्जसाइमन्स के मुृताबिक, आगतेजी से विक्टरोरिया स्टेट केतटवर्ती क्षेत्र की ओर फैल रही है। अगले शनिवार तक यह कुछ और नए इलाकों को प्रभावित कर सकती है। लोग आग प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहें।

इस सीजन में 8,159 लोगों को रेस्क्यू किया गया

अधिकारियों ने मंगलवार को विक्टोरिया स्टेट कीएक प्रमुख सड़क दो घंटे के लिए खोला, जिससे वहां फंसे लोग बाहर निकल सकें। हालांकि,अभी भी वन टाउन शहर मेंकाफी लोगों के फंसे होने की आशंका है। इन्हें रेस्क्यू करने का काम जारी है।इस सीजन में आग से अब तक 18 मौतें हो चुकी है और 916 घर पूरी तरह से नष्ट हुए हैं। 363 घरों को नुकसान पहुंचा है। प्रभावित क्षेत्रों से 8,159 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

मल्लकूटा में लोगों को समुद्री तट खाली करने को कहा गया

न्यू साउथ वेल्स के मालुआ बे बीच परहजारों लोगों ने आग से बचने के लिए समुद्री तट पर शरण ली है। आग प्रभावित क्षेत्रों से पहुंचे लोगों के लिए पुलिस अपनीबोट से भोजन, पानी और चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति कर रही है। आग फैलने की चेतावनी जारी होने के बाद मेलबर्न में समुद्री तट पर शरण लेने वाले लोगों को तत्काल जगह खाली करने का निर्देश दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑस्ट्रेलिया में अभी भी 100 से अधिक स्थानों पर आग लगी हुई है।

No comments:

Post a Comment