Friday, January 31, 2020

अमेजन के शेयर में 12% तेजी आने से सीईओ जेफ बेजोस की नेटवर्थ 91332 करोड़ रुपए बढ़ी January 31, 2020 at 12:05AM

न्यूयॉर्क. ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के तिमाही नतीजे घोषित होने के बाद कंपनी के फाउंडर और सीईओ जेफ बेजोस की संपत्ति में बड़ा इजाफा हुआ है। दिसंबर तिमाही में कंपनी को 59,12,955 करोड़ रुपएकी आमदनी हुई, जो पिछले साल से 21% ज्यादा है।इसके बाद अमेजन के शेयरों में 12% की बढ़त देखी गई। इस बढ़त का सीधा फायदा जेफ बेजोस को भी मिला। उनकी कुल संपत्ति बढ़कर करीब 9 लाख करोड़ रुपए (128.9 बिलियन डॉलर) हो गई।

इस तेजी के आधार पर विश्लेषकों का अनुमान है कि बेजोस की कंपनी अमेजन 1 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप हासिल कर सकती है। हालांकि यह पहली बार नहीं है। पहले भी कंपनी यह मुकाम हासिल कर चुकी है, लेकिन बाद में शेयरों में गिरावट के चलते उसकी वैल्यू कम हो गई थी। पिछले कुछ महीनों से दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति बनने के लिए बेजोस और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बिल गेट्स के बीच मुकाबला था। गुरुवार शाम 4:55 तक बेजोस की कुल संपत्ति में करीब 91,332 करोड़ रुपए (12.8 बिलियन डॉलर) का इजाफा हुआ। अगर शेयरों में यही तेजी बरकरार रही, तो वह आसानी से गेट्स (नेटवर्थ 7,90,589 करोड़ रु.) और एलवीएमएच के बर्नार्ड अरनॉल्ट (नेटवर्थ 7,50,631 करोड़ रु.) से आगे बने रह सकते हैं।

हॉलीडे सीजन में अमेजन की रिकॉर्ड बिक्री

छुट्टियों के सीजन में हुई रिकॉर्ड बिक्री के चलते अमेजन के तिमाही मुनाफे में बड़ा इजाफा हुआ। इसमेंसबसे बड़ा योगदान आखिरी समय पर खरीदारी करने वालों का है, जिन्होंने कंपनी के एक दिन में फ्री शिपिंग ऑफर का फायदा उठाया। अमेजन ने पिछले साल अपने प्राइम मेंबरशिप धारकों को वन डे फ्री शिपिंग की सुविधा देने का वादा किया था, जबकि पहले कंपनी टू डे शिपिंग के मॉडल पर काम करती थी। नई सुविधा के लिए अमेजन ने लॉजिस्टिक्स में बड़ा निवेश किया है। चौथी तिमाही में ही कंपनी ने इस पर 10,703 करोड़ रुपए का निवेश करने की योजना बनाई है।

दुनिया में 15 करोड़ प्राइम मेंबर

अमेजन की प्राइम मेंबरशिप से कंपनी को बड़ा फायदा हुआ है। इसको लेकर बेजोस ने कहा था- प्राइम मेंबरशिप साल दर साल ग्राहकों को बेहतर सर्विस दे रही है। हमें ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस तिमाही में पहले से ज्यादा लोगों ने प्राइम मेंबरशिप ली। अब हमारे पास दुनिया भर में इस सर्विस के 15 करोड़ पेड मेंबर हैं।

उम्मीदसे ज्यादा मुनाफा हुआ

गुरुवार को कंपनी ने कहा कि उसके राजस्व और मुनाफे में डबल डिजिट की बढ़ोतरी दर्ज हुई। तिमाही के दौरान, कंपनी का हर शेयर 430.97 रुपए से बढ़कर 461.65 रुपए पर पहुंच गया। यह शेयर बाजार के विश्लेषकों की उम्मीद से कहीं ज्यादा था, जिन्होंने प्रति शेयर 288.27 रुपए की बढ़ोतरी का अनुमान जताया था। इस दौरान कंपनी का मुनाफा भी 6,13,705 करोड़ रुपए से बढ़कर 6,23,623 करोड़ रुपए हो गया।

बेजोस का बिजनेस:

  • 1994: जेफ बजोस ने सिएटल में अपने गैराज से ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन की शुरुआत की। वह कंपनी के सीईओ हैं और उनके पास कुल पूंजी की करीब 12% हिस्सेदारी है।
  • 2019: बेजोस ने शादी के 25 साल बाद अपनी पत्नी मेकेंजी को तलाक दिया। इसके तहत बेजोस ने अमेजन में अपनी हिस्सेदारी का एक चौथाई मेकेंजी को ट्रांसफर किया। अमेजन में करीब 4% की हिस्सेदारी के साथ मेकेंजी बेजोस दुनिया की सबसे अमीर महिला बनीं।
  • 2018: अमेजन के मुनाफे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई। एक साल पहले के 21,406 करोड़ रुपए से बढ़कर यह 71,353 करोड़ रुपए जा पहुंचा। कंपनी का रेवेन्यू 16,41,114 करोड़ रुपए हुआ।
  • फरवरी, 2019: अमेजन ने स्थानीय सांसदों के विरोध के बाद न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलेंड सिटी में दूसरा मुख्यालय बनाने की योजना रद्द करने का ऐलान किया।
  • वर्तमान: बेजोस के पास वॉशिंगटन पोस्ट और एयरोस्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन का मालिकाना हक है। यह कंपनी व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए राकेट विकसित कर रही है।

एक हिस्सा बेजोस की पूर्व पत्नी के पास

अमेजन के मुनाफे का एक छोटा हिस्सा बेजोस की पूर्व पत्नी मेकेंजी बेजोस के पास भी जाता है, एसईसी को मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने कंपनी के करीब 2,497 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर या तो दान कर दिए या बेच दिए। हालांकि यह अमेजन में उनकी कुल हिस्सेदारी के 1% के बराबर है।

बेजोस vs बिल गेट्स

  • 2018 और 2019 में अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस पहली पायदान पर रहे, जबकि 2015 में वे 15वीं रैंक पर थे। अब लगातार दो साल से गेट्स दूसरे नंबर पर हैं।
  • 100 अरब डॉलर से ज्यादा नेटवर्थ के क्लब में दुनिया में सिर्फ दो लोग बिल गेट्स और अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ही हैं।
  • 1994 में जेफ बेजोस ने अमेजन की शुरुआत की थी। आंकड़ों के मुताबिक, 1999 में बेजोस की नेटवर्थ 10.1 अरब डॉलर थी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जेफ बेजोस ने 1994 में सिएटल स्थित अपने घर के गैराज से अमेजन की शुरुआत की थी।

No comments:

Post a Comment