Sunday, January 12, 2020

बर्फीले तूफान की चपेट में दक्षिणी राज्य, 11 की मौत; 1200 से ज्यादा फ्लाइट कैंसल और हजारों घरों में बिजली गुल January 12, 2020 at 12:13AM

वॉशिंगटन. अमेरिका के दक्षिणी राज्यों में बर्फीले तूफान, भारी बारिश और बाढ़ से 11 लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी के मुताबिक तूफान का सबसे ज्यादा असर टेक्सास, ओकाहोमा, शिकागो औरडलास राज्यों में है। यहां भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। शिकागो डिपार्टमेंट ऑफ एविएशन के मुताबिक, शिकागो के दो इंटरनेशनल एयरपोर्टसे 1200 से ज्यादा फ्लाइट रद्द कर दी गईं। वहीं, ओकाहोमा और अरकंसास में बाढ़ की वजह सेकई हाईवे बंद कर दिए गए।

एजेंसी के मुताबिक, टेक्सास में शनिवार को एक पुलिस अफसर और एक बचावकर्मी की मौत हो गई। वहीं, ओकाहामा में बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। लुसियाना में एक घर ढह जाने से बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। वहीं, लोवा में एक ट्रक पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। टेक्सास में बिजली जाने से हजारों लोग अपने घरों को छोड़कर ओहियो चले गए। अलबामा में करीब 85 हजार लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं। तूफान इतनातेज है कि इसके कारण मिसौरी, ओकाहामा और अरकंसास में कई पेड़ उखड़ गए और कई घरों को भी नुकसान पहुंचा।

नेशनल वेदर सर्विस ने 218 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी

नेशनल वेदर सर्विस ने शनिवार को अरकंसास, टेनेसी, मिसिसिपी, मिसौरी, इलिनोइस और इंडियाना प्रांत में भारी बारिश के बाद बाढ़ की चेतावनी जारी की। शिकागो में भी बाढ़ की चेतावनी दी गई। वहीं, उत्तरी-पश्चिमी इलिनोइस के आसपास के इलाकों में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की गई। इस इलाके में218 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान की आशंका भी जताई थी। उत्तरी इलिनोइस और शिकागो में रविवार को विंटर वेदर एडवाइजरी जारी की गई। इसमें रविवार तीन बजे तक बर्फीले तूफान की चेतावनी दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बर्फीले तूफान की रफ्तार 218 किमी प्रति घंटा थी, इससे कई पेड़ और घरों को नुकसान पहुंचा।

No comments:

Post a Comment