Wednesday, December 25, 2019

बुजुर्ग ने बैंक लूटा और क्रिसमस की बधाई देते हुए सारे डॉलर उछाल दिए December 25, 2019 at 02:08AM

कोलोरैडो. अमेरिका के कोलोरैडो में क्रिसमस से ठीक दो दिन पहले एक 65 वर्षीय व्यक्ति ने बैंक में लूटपाट की। इसके बाद उसने सारे डॉलर को एक बाजार के बीच हवा में उछाल दिया। उसने डॉलर उछालते हुए लोगों को क्रिसमस की बधाईयां भी दी।

कोलोरैडो पुलिस ने बताया कि डेविड वायने ओलिवर नामक व्यक्ति ने सोमवार को एकेडमी बैंक में हथियार दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया और लूटपाट की। वह करीब हजारों डॉलर लेकर फरार हो गया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “उसने बैग से डॉलर निकालकर लोगों के बीच उछालना शुरू किया और क्रिसमस की बधाई देने लगा।” ओलिवर इस घटना के बाद नजदीक के एक स्टारबक्स चला गया, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के वक्त उसके पास से कोई हथियार नहीं मिला।

लोगों ने कुछ डॉलर बैंक को वापस कर दिए लेकिन बैंक अधिकारियों का कहना है कि हजारों डॉलर अभी भी वापस नहीं हुए हैं। कितनी रकम लूटे गए, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डेविड वायने ओलिवर नामक व्यक्ति ने सोमवार को एकेडमी बैंक में लूटपाट की।

No comments:

Post a Comment