Thursday, December 26, 2019

अलमाती एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही विमान इमारत से टकराया, 9 की मौत; 100 लोग सवार थे December 26, 2019 at 05:45PM

नूर सुल्तान. कजाखस्तान के अलमाती एयरपोर्ट के पास शुक्रवार सुबह एक यात्री विमान उड़ान भरने के ठीक बाद क्रैश हो गया। अब तक 9 लोगों की मारे जाने की खबर है। बताया गया है कि विमान में 95 यात्री और पांच क्रू मेंबर सवार थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बेक एयर’ एयरलाइन का प्लेन अलमाती शहर से राजधानी नूर सुल्तान की तरफ जा रहा था। टेकऑफ के बाद स्थानीय समयानुसार सुबह 7:22 बजे विमान का संतुलन खो गया और वह दो मंजिला इमारत से टकरा गया।

घटना के बाद इमरजेंसी सेवाएं मौके पर रवाना कर दी गईं। घटनास्थल का एक वीडियो सामने आया है, इसमें एक इमारत के मलबे के नीचे दबी महिला को एंबुलेंस के लिए आवाज लगाते सुना जा सकता है। कजाखस्तान सरकार ने क्रैश का पता लगाने के लिए कमीशन के गठन का ऐलान किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विमान में 95 यात्री और पांच क्रू मेंबर सवार थे।

No comments:

Post a Comment