Thursday, December 26, 2019

श्रीलंका, न्यूजीलैंड समेत दुनिया में 112 बड़े आतंकी हमलों में 2400 मौतें; पाक में अब तक का सबसे बड़ा आजादी मार्च निकला December 26, 2019 at 04:17AM

इंटरनेशनल डेस्क. इस साल श्रीलंका, न्यूजीलैंड समेत दुनिया में 112 बड़े आतंकी हमलों हुए। इसमें 2400 लोगों की मौत हुईं। बड़े बदलाव भी देखने को मिले। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दूसरी बार तानाशाह किम जोंग से मुलाकात की। ब्रिटेन में प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने ब्रेग्जिट मुद्दे पर इस्तीफा दिया। पाकिस्तान में अब तक का सबसे बड़ा आजादी मार्च निकाला गया।

  1. 26 जून को अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर से यह झकझोरने वाली तस्वीर सामने आई। अमेरिका में शरण लेने निकले अलबर्टो रामिरेज और उनकी 23 माह की बेटी रियो ग्रैंड नदी में डूब गए। अलबर्टो एक बार बेटी को पार करा चुके थे, पत्नी तानिया को लेने गए, तो पीछे से बेटी ने छलांग लगा दी। अलबर्टो बेटी को लेकर दोबारा नदी पार कर रहे थे, पर इस बार पानी के बहाव में बह गए। पत्नी किनारे पर बेबस खड़ी देखती रही।इस घटनाने 2015 में समंदर में डूबे बच्चे एलन कुर्दी की याद दिला दी। तुर्की में शरणार्थियों की नौका में सवार एलन पिता के हाथ से छूट गया था। तस्वीर को देखकर पूरी दुनिया भावुक हो गई थी।यूएन की यूएनएचसीआर के मुताबिक दुनिया के 1.2 करोड़ लोगों ने दूसरे देशों में शरण ले रखी है। इन्हें सुविधाएं नहीं मिलतीं। 2024 तक इस संकट का हल संभव नहीं है।

  2. कोलंबो 23 अप्रैल को सीरियल ब्लास्ट से दहल गया। 3 चर्च समेत 6 जगह हुए धमाकों में 200 लोगों की मौत हो गई। धमाके ईस्टर के दिन हुए थे। तार भारत से भी जुड़े। कई जगहों पर छापे पड़े। दुनिया में इस साल 112 बड़े आतंकी हमलों में 2400 से ज्यादा जानें गई हैं।

  3. 15 मार्च को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों पर आतंकी हमले हुए, जिनमें 51 लोगों की मौत हो गई। इसे 28 साल के ऑस्ट्रेलियाई ब्रेंटन टैरेंट ने अंजाम दिया था।

  4. 19 जनवरी को मैक्सिको में तेल पाइपलाइन से तेल चुराते वक्त हुए विस्फोट में 66 लोगों की मौत हुई। 14 सितंबर को सऊदी में दुनिया की सबसे तेल फैक्ट्री अरामकों पर ड्रोन से हमला। 2 दिन तक उत्पादन बंद रहा।

  5. ब्राजील, कैलिफोर्निया और ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में आग लगीं। अगस्त में दुनिया का फेफड़ा कहे जाने वाले ब्राजील के अमेजन में 74 हजार जगहों पर आग लगी।

  6. ब्राजील के ब्रूमाडिनो शहर की फीजाओ लौह अयस्क खदान का डैम टूटा। 12 किमी तक मलबा फैला। 50 लोगों की मौत, 345 लापता, 24 हजार लोग प्रभावित।

  7. 28 जून: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन से दक्षिण कोरिया में मुलाकात की। इसके बाद किम जोंग के साथ ट्रम्प ने उ. कोरिया की जमीन पर कदम रखे। वे ऐसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए, जिन्होंने उत्तर कोरिया की धरती पर कदम रखा।
    ट्रम्प पर महाभियोग: दिसंबर में ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग मामले को लेकर हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में वोटिंग हुई। जहां ट्रम्प के खिलाफ अभियोग को लेकर वोटिंग हुई और यह पास भी हो गया।
    दक्षिण कोरिया ने 16 जून को उत्तर कोरिया से सटी सबसे खतरनाक बॉर्डर पर्यटकों के लिए खोली। ऐसा 66 साल में पहली बार हुआ।

  8. 13 दिसंबर: ब्रिटेन के आम चुनाव में कंजरवेटिव पार्टी ने 365 सीट जीतीं। बोरिस जॉनसन प्रधानमंत्री बने। वे तीन साल में तीसरे पीएम हैं। 32 साल में ऐसा पहली बार हुआ है, जब कंजरवेटिव ने इतनी बड़ी जीत दर्ज की है। ब्रेग्जिट पर कंजरवेटिव पार्टी में जबरदस्त विरोध था। पूर्व पीएम थेरेसा मे ने पार्टी में मतभेद के चलते इस्तीफा दे दिया था।
    ऑस्ट्रेलिया में आम चुनाव: आम चुनाव में स्कॉट मोरिसन लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री चुने गए। 151 में 74 सीटें जीतने में सफल रहे। कनाडा चुनाव: पीएम जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी आम चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी रही। पर अकेले दम पर बहुमत नहीं मिला।

  9. 27 अक्टूबर: इस्लामाबाद में इमरान सरकार के खिलाफ 13 दिन तक आजादी मार्च हुआ। इसे जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने बुलाया था। आजादी के बाद सबसे बड़ा आंदोलन था।
    मुशर्रफ: 19 दिसंबर को पाकिस्तान के पू्र्व राष्ट्रपति और करगिल के मास्टरमाइंड परवेज मुशर्रफ को देशद्रोह के गुनाह में फांसी की सजा सुनाई। कोर्ट ने कहा कि मुशर्रफ मर भी जाए, तो उसके शव को घसीटकर चौराहे पर लाओ और 3 दिन तक वहीं टांग दो।
    नवाज शरीफ: 10 साल की सजा काट रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की जेल में सेहत खराब हुई। इलाज के लिए ब्रिटेन गए।

  10. 26 अक्टूबर: अमेरिकी सेना ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट के सरगना अबु बकर-अल बगदादी को मार गिराया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसकी पुष्टि की। वह एक सुरंग में छुपा हुआ था।
    तुर्की का सीरिया पर हमला: 9 अक्टूबर को सीरिया से अमेरिकी सेना हटने के बाद तुर्की ने वहां बम बरसाना शुरू कर दिए। इसका असर यूरोप और दक्षिण एशिया पर देखा गया। 250 से ज्यादा लोग इन हमलों में मारे गए। अमेरिका ने तुर्की पर कई प्रतिबंध भी लगा दिए।
    तालिबान: जनवरी में अफगानिस्तान में अमेरिका ने तालिबान के सामने शांति वार्ता का प्रस्ताव रखा। पर तालिबान ने ठुकरा दिया।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Pakistan Pervez Musharraf death sentence, Sri Lanka Church Attack, New Zealand Christchurch mosque shootings: Biggest News Stories Of 2019 Recap Review

No comments:

Post a Comment