Tuesday, December 31, 2019

जापान के ओकिनावा में लोग 100 साल तक जीते हैं, वहां रोज जीने और जीतने की वजह देते हैं इकिगाई के 4 सवाल December 31, 2019 at 01:05AM

टोक्यो.खुद को री-इनवेंट करने और भविष्य के लिए तैयार करने की जापानी जीवन संस्कृति इकिगाई है। यह एक जीवन मंत्र है, जिसे परिवार के बुजुर्ग हर बच्चे को सिखाते हैं। सरल शब्दों में कहें तो इकिगाई का मतलब है- सुबह उठने का कारण। यानी हर सुबह हर व्यक्ति के सामने चार बातें साफ होनी चाहिए- अपनी पसंद, अपना सबसे बड़ा गुण, अपनी जिम्मेदारियां और अपना काम। ये चार चीजें जीवन का लक्ष्य और उद्देश्य स्पष्ट कर देती हैं। यानी आप अपने लिए हर दिन एक नया लक्ष्य तय करते हैं और उसे हासिल करके ही मानते हैं। अगले दिन आपके सामने फिर एक नई ऊंचाई और उसे हासिल करने की संतुष्टि होती है। जीवन में सफलता का यह चक्र आपको ताउम्र युवा और तरोताजा रखता है।

हर सुबह खुद से चार सवाल पूछकर आप भी अपनी इकिगाई यानी हर सुबह उठने की वजह जान सकते हैं। इन सवालों के जवाब जीवन में सफलता या असफलता दोनों की वजहें आपके सामने ले आएंगे। इससे आपको खुद को री-इनवेंट करने में सहूलियत मिलेगी...



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
New Year 2020 | Bhaskar 2020: Japan Okinawa, Know Why People In Okinawa Japan Live Longer

No comments:

Post a Comment