Wednesday, December 9, 2020

पिछले महीने से ही व्हाइट हाउस छोड़ने की तैयारी कर रही हैं मेलानिया ट्रम्प, फ्लोरिडा में शिफ्ट होंगी December 09, 2020 at 07:32PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अब तक चुनावी हार कबूल नहीं की है, जबकि प्रेसिडेंट इलेक्ट को सत्ता सौंपने की तैयारियां चल रही हैं। ट्रम्प भले ही व्हाइट हाउस न छोड़ने की जिद पर अड़े हों, लेकिन फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प का नजरिया बिल्कुल उलट है। वे नवंबर मध्य से ही व्हाइट हाउस छोड़कर फ्लोरिडा के मार-ए-लीगो स्थित आलीशान पॉम बीच में शिफ्ट होने की तैयारी कर रही हैं। मेलानिया एक नया ऑफिस भी खोल सकती हैं।

व्हाइट हाउस के बाहर की जिंदगी
CNN ने मेलानिया के फ्यूचर प्लान पर रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक- सार्वजनिक तौर पर भले ही मेलानिया राष्ट्रपति ट्रम्प की हां में हां, मिलाती दिखी हों। लेकिन, यह सच्चाई नहीं है। नवंबर मध्य में जैसे ही राज्यों की तस्वीर साफ हुई, मेलानिया ने पोस्ट व्हाइट हाउस प्लान पर काम शुरू कर दिया। इसके लिए वे बजट और स्टाफ जैसी अहम बातों पर फोकस कर रही हैं।

अब घर जाने की तैयारी
CNN से बातचीत में मेलानिया के एक करीबी ने कहा- वे अब अपने घर जाना चाहती हैं। अप्रैल में उन्होंने अपनी भरोसेमंद मार्सिया कैली को स्टाफ में जगह दी थी। कैली कई मामलों में मेलानिया की अहम मददगार हैं। कैली पहले भी व्हाइट हाउस में काम कर चुकी हैं। उन्हें मेलानिया के वेस्ट विंग ऑफिस के बारे में जानकारी है। लिहाजा, वे भविष्य में भी उनकी मदद कर सकती हैं। मेलानिया को 20 हजार डॉलर हर महीने पेंशन भी मिलेगी।

लिस्ट भी तैयार
कैली ने ही मेलानिया के व्हाइट हाउस में मौजूद पर्सनल गिफ्ट्स, फर्नीचर और पेंटिग्स की लिस्ट तैयार की है। माना जा रहा है कि व्हाइट हाउस में गुजारे चार साल पर मेलानिया एक किताब भी लिख सकती हैं। इसे संस्मरण के तौर पर तैयार किया जा सकता है जैसा हाल ही में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने किया था। ओबामा की पत्नी मिशेल और जॉर्ज बुश की पत्नी लाउरा बुश भी यही कर चुकी हैं। हालांकि, व्हाइट हाउस में जो कार्यक्रम होते हैं, उनमें वे अब भी एक्टिव नजर आती हैं। क्रिसमस भी सेलिब्रेट करेंगी।

बेटे की भी फिक्र
मेलानिया और डोनाल्ड ट्रम्प का एक बेटा है। 14 साल के इस बच्चे का नाम बेरॉन है। मेलानिया चाहती हैं कि पावर ट्रांजिशन आसानी से हो। बेरॉन मेरिलैंड से फ्लोरिडा के स्कूल में शिफ्ट होंगे। सूत्रों के मुताबिक, मेलानिया कुछ सामान तो पहले ही फ्लोरिडा पॉम बीच भेज चुकी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो तीन नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव की है। तब मेलानिया ट्रम्प फ्लोरिडा के एक पोलिंग बूथ पर वोटिंग के लिए गईं थीं।

No comments:

Post a Comment