Monday, December 7, 2020

इमरान ने ट्विटर अकांउट से सभी को अनफॉलो किया, यूजर्स ने पहली पत्नी तक को अनफॉलो करने पर खरी-खोटी सुनाई December 07, 2020 at 09:17PM

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट से सभी को अनफॉलो कर दिया। इनमें उनकी पहली पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ भी शामिल हैं। जैसे ही ट्विटर यूजर्स की नजर इस पर पड़ी तो उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। लोगों ने इमरान के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर की। इमरान के खिलाफ ट्विटर पर #letsunfollowimrankhan को ट्रेंड कराने की अपील की गई।

इमरान ने अपना ट्विटर अकाउंट 2010 में बनाया था। जेमिमा एक ब्रिटिश फिल्म प्रोड्यूसर हैं। इमरान ने उनसे दो बार शादी की और दोनों ही बार अलग हो गए। हालांकि, वह पिछले कुछ समय तक जेमिमा को फॉलो किया करते थे।

नवाज का ट्विटर अकाउंट देखकर लिया यह फैसला

एक ट्विटर यूजर ए कियानी ने ट्वीट किया- इमरान खान ने नवाज शरीफ का ट्विटर टाइमलाइन विजिट किया। उन्हें महसूस हुआ कि नवाज किसी को फॉलो नहीं करते हैं। इससे वह नाराज हो गए। उन्हें लगा कि अगर वे किसी को फॉलो करेंगे तो नवाज से कमतर हो जाएंगे। इसके बाद उन्होंने अपने सभी सांसदों और पहली पत्नी को अनफॉलो कर दिया।

इमरान के सभी फॉलोवर्स भी उन्हें अनफॉलो कर दें

अब्बासी नामक एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया- काफी अच्छा होगा इमरान को फॉलो करने वाले सभी लोग भी उन्हें अनफॉलो कर दें। इसके बाद ही उन्हें पता चलेगा कि ऐसा करने पर क्या महसूस होता है। दूसरों के बारे में नहीं जानता, लेकिन मैं शुक्रवार से पहले तक उन्हें फॉलो करता था। जो इंसान अपने लोगों की इज्जत नहीं कर सकता, वह जनता की क्या इज्जत करेगा।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर फॉलो किए गए लोगों की संख्या जीरो हो गई है।

No comments:

Post a Comment