Tuesday, December 29, 2020

राजधानी जगरेब में 6.3 तीव्रता का भूकंप, कई इमारतें गिरीं; 3 पड़ोसी देशों में भी महसूस किए गए झटके December 29, 2020 at 02:42AM

क्रोएशिया में मंगलवार को भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 6.3 मापी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी जगरेब से 46 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में इसका केंद्र था। भूकंप से इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसी इलाके में सोमवार को 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था।

लाइव टेलीकास्ट में दिखा भूकंप का डर

जगरेब में आए भूकंप के झटके पूरे क्रोएशिया में महसूस किए गए हैं। इनके अलावा पड़ोसी देशों स्लोवानिया, सर्बिया, बोस्निया में भी झटके महसूस किए गए। क्रोएशिया का क्रस्को न्यूक्लियर प्लांट एहतियातन बंद कर दिया गया है। पेंट्रिजा शहर में कई घर पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। बचाव के लिए यहां सेना को तैनात किया गया है।

भूकंप से कई घरों को नुकसान पहुंचा है। अभी घायलों के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।
इमारतें गिरने से हर तरह धूल ही धूल दिखाई देने लगी।
भूकंप के बाद रेडक्रॉस की टीम मदद के लिए पहुंच गई।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मौसम विभाग के मुताबिक, भूकंप का केंद्र राजधानी जगरेब से 46 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था।

No comments:

Post a Comment