Friday, November 6, 2020

इस बार हारे तो 2024 में ट्रम्प फिर लड़ेंगे चुनाव; कानूनी तौर पर ये संभव, तब बाइडेन की उम्र के होंगे November 05, 2020 at 10:43PM

अमेरिका में अभी प्रेसिडेंट इलेक्शन 2020 के नतीजे साफ नहीं हो पाए हैं। लेकिन, कुछ लोग ये जानना चाहते हैं कि अगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस चुनाव में हार गए तो क्या वे अगला यानी 2024 का चुनाव लड़ेंगे। और क्या अमेरिकी संविधान के मुताबिक ये मुमकिन है? चलिए, इस रोचक सवाल का जवाब आसान भाषा में समझते हैं।

क्या तीसरी बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं ट्रम्प?
बिल्कुल, लड़ सकते हैं। अमेरिका में लिखित संविधान है। इसका 22वां संशोधन राष्ट्रपति चुनाव सुधार के लिहाज से अहम है। 21 मार्च 1947 को यूएस कांग्रेस ने इसे मंजूरी दी। यानी पास किया। तकरीबन चार साल बाद इसे संविधान में औपचारिक तौर पर जगह (रेटिफाइड) दी गई। इसकी दो बातें समझनी चाहिए। पहली- कोई भी व्यक्ति दो बार से ज्यादा राष्ट्रपति नहीं रह सकता। दूसरी- कोई व्यक्ति कितनी बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकता है, इस पर संविधान मौन है।

फिलहाल जो हालात हैं, उसके हिसाब से अगर ट्रम्प हारते हैं तो तीसरी बार भी चुनाव लड़ सकते हैं।

US प्रेसिडेंट से जुड़े 9 रोचक तथ्य:4 बार राष्ट्रपति रहे रूजवेल्ट, बिना चुनाव जीते मुकद्दर के सिकंदर बने फोर्ड

उम्र ज्यादा हो जाएगी
अमेरिका में राष्ट्रपति बनने के लिए जो शर्तें हैं, उसमें ये साफ है कि कैंडिडेट की उम्र 35 साल से कम नहीं होनी चाहिए। लेकिन, अधिकतम आयु जैसी कोई शर्त नहीं है। ट्रम्प ने कैम्पेन के दौरान कई बार जो बाइडेन की उम्र पर सवाल उठाए। बाइडेन अभी 77 साल के हैं। 20 नवंबर को 78 के हो जाएंगे। ट्रम्प भी जीवन के 74 बसंत देख चुके हैं। 2024 में 78 के हो चुके होंगे। यानी अभी बाइडेन की जो उम्र है, अगले चुनाव के वक्त ट्रम्प की उतनी हो जाएगी।

अमेरिकी चुनाव के नतीजे तय करेंगे दुनिया में क्लीन और ग्रीन एनर्जी का भविष्य, पढ़ें भास्कर एक्सप्लेनर

तो क्या ट्रम्प ऐसा करेंगे?
‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ ने ट्रम्प के एक एडवाइजर के हवाले से कहा- हां, इस बात की काफी संभावना है कि ट्रम्प 2024 में चुनाव लड़ें। पूर्व कम्युनिकेशन डायरेक्टर ब्रायन लैंजा कहते हैं- इस बार मुकाबला बेहद कड़ा है। अगर ट्रम्प हारते हैं तो अगली बार वे फिर मैदान में होंगे। यह इस बात पर निर्भर करता है कि बाइडेन चार साल में कोविड-19 और बाकी चीजों को कैसे हैंडल करते हैं। रिपब्लिकन पार्टी में उनके जैसा दमदार नेता फिलहाल है भी नहीं।

हमारे यूपी-राजस्थान जैसा फ्लोरिडा, बीते 100 साल में यहां जो रिपब्लिकन जीता, वही व्हाइट हाउस पहुंचा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Donald Trump US Election Results News; Can Trump Run Again In 2024 If He Loses 2020 United States Presidential Election

No comments:

Post a Comment