Sunday, August 9, 2020

फ्रांस के छह नागरिक समेत दो गाइड की गोली मारकर हत्या, यूरोप के कई देशों ने लोगों को नाइजर की यात्रा न करने की चेतावनी दी August 09, 2020 at 07:48PM

पश्चिमी अफ्रीका के देश नाइजर में रविवार को फ्रांस के छह लोगों और उनके दो लोकल गाइड की हत्या कर दी गई। ये सभी नाइजर में काउरे जिराफ पार्क घूमने गए थे। नाइजर के गृह मंत्री ने इसकी जानकारी दी। फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने भी इसकी पुष्टि की है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस मामले को लेकर नाइजर के राष्ट्रपति महमदू इसूफू से बात की। मैक्रों ने इस हमले को कायराना हरकत करार दिया है। उन्होंने कहा है वे नाइजर के सालेह क्षेत्र में आतंक के खात्मे में हरसंभव मदद करेंगे।

हमले में मारे गए फ्रांस के नागरिक नाइजर में स्थानीय लोगों की मदद से जुड़े कामों को कर रहे थे। यूरोप के कई देशों ने अपने लोगों से नाइजर की यात्रा नहीं करने की चेतावनी दी है। फ्रांस ने नाइजर में रहने वाले लोगों से कहा है कि वे राजधानी नियामी के बाहर न जाएं। हमले में काउरे जिराफ रिजर्व गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष की भी मौत हुई है।

हमला नाइजर के प्रमुख टूरिस्ट प्लेस पर हुआ

हमला जिस काउरे जिराफ पार्क में हुआ वह नाइजर का एक प्रमुख टूरिस्ट प्लेस है। यहां करीब 72 किमी. के दायरे में घने जंगल हैं। इस क्षेत्र में बोको हरम, आईएस (इस्लामिक स्टेट) और अल कायदा जैसे आतंकी संगठन सक्रिय हैं। ये आतंकी संगठन नाइजर की सीमा से सटे माली, बुर्किना फासो, नाइजीरिया और लीबिया जैसे देशों में आतंकी घटनाओं को अंजाम देते हैं।

तीन साल पहले काउरे पार्क में अमेरिकी सैनिकों की हत्या हुई थी

जिराफ पार्क नाइजर के तिलाबेरी इलाके में हैं। यहीं पर 2017 में आईएस से जुड़े जेहादियों ने चार अमेरिकी सैनिकों की हत्या की थी। आतंकी घटनाओं को देखते हुए फ्रांस ने अपने सैनिकों को तैनात किया है। इसके साथ ही आसपास के कुछ दूसरे छोटे देशों की एक फोर्स भी यहां तैनात है। इसके बावजूद यहां पर आतंकी घटनाओं में कमी नहीं आई है।

ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

1.अफगानिस्तान की जेल में मुठभेड़ खत्म:सुसाइड अटैक में 29 की जान गई, 18 घंटे चली मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर; जेल से फरार 700 तालिबान-आईएस आतंकियों को फिर पकड़ा

2.पाकिस्तान में ईशनिंदा:पेशावर में ईशनिंदा के आरोपी को कोर्ट रूम में जज के सामने 6 गोली मारी, मौके पर मौत; 2 साल पहले उसे गिरफ्तार किया गया थ



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सभी टूरिस्ट और इसी कार से जिराफ पार्क घूमने गए थे। हमलावरों ने टूरिस्ट्स की हत्या करने के बाद कार को आग लगा दी।

No comments:

Post a Comment