Sunday, August 9, 2020

एक करोड़ केस होने में 180 दिन लगे, केवल 43 दिन में बढ़कर 2 करोड़ हुए; अमेरिका, ब्राजील और भारत में ही 50% मरीज August 09, 2020 at 04:18PM

दुनिया में रविवार को कोरोनावायरस से संक्रमण का आंकड़ा 2 करोड़ हो गया। 31 दिसंबर को पहला मामला सामने आने के बाद 1 करोड़ केस होने में 180 दिन लगे। केवल 43 दिन में ही 1 करोड़ बढ़कर दो करोड़ का आंकड़ा पार कर गया। कुल मामलों में केवल अमेरिका, ब्राजील और भारत में ही 50% यानी 1 करोड़ से ज्यादा मरीज हैं।

उत्तर अमेरिका में 85% संक्रमित केवल यूएस में

दुनिया में अभी सबसे संक्रमित महाद्वीप उत्तर अमेरिका है। यहां संक्रमण के 60 लाख 62 हजार 281 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 32 लाख 30 हजार 863 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 लाख 33 हजार 895 की मौत हो चुकी है। यहां 85% संक्रमित केवल अमेरिका में हैं।

दक्षिण अमेरिका में ब्राजील में सबसे ज्यादा मरीज

दक्षिण अमेरिका में संक्रमण के अब तक 47 लाख से ज्यादा केस मिल चुके हैं। इनमें 20 लाख 94 हजार 293 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 1 लाख 58 हजार 387 की मौत हो चुकी है। यहां सबसे संक्रमित ब्राजील है, जहां 30 लाख 13 हजार से ज्यादा मरीज हैं।

एशिया में सबसे ज्यादा मामले भारत में

एशिया में 49 लाख 57 हजार 753 मरीज है। इनमें 43% मामले केवल भारत में हैं। यहां संक्रमण के 21 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, एशिया में अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है। भारत के बाद सबसे ज्यादा 3 लाख 24 हजार मामले ईरान में हैं।

यूरोप में संक्रमण के हालात

यूरोप में संक्रमण के 30 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 18 लाख 16 हजार 547 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 2 लाख 5 हजार 948 मौतें हो चुकी हैं। यहां मार्च में मई के बीच स्पेन, इटली और फ्रांस में काफी तेजी से मामले बढ़े। फिलहाल, यहां सबसे संक्रमित देश रूस है। जहां 8 लाख 82 हजार से ज्यादा मरीज हैं।

अफ्रीका में संक्रमण के 10 लाख से ज्यादा केस

अफ्रीका में संक्रमण का आंकड़ा 10 लाख के पार हो गया है। यहां 4 लाख लोग ठीक भी हो चुके हैं, जबकि करीब 23 हजार मौतें हो चुकी हैं। यहां सबसे संक्रमित देश साउथ अफ्रीका है। देश में 5.53 लाख संक्रमित हैं। यूएन के एक रिपोर्ट के मुताबिक, महामारी अफ्रीका के विकास के लिए एक बड़ा खतरा है। यह काफी लोगों को गरीबी में धकेल सकती है।

दुनिया में कोरोना महामारी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें:

1.कितने रुपए में मिलेगी कोरोना वैक्सीन:225 रुपए में भारत में मिलेगी सबसे सस्ती वैक्सीन, अमेरिका में कीमत 1500 से 4500 रुपए के बीच होगी

2.हल्का सर्दी-जुकाम होना कोरोना में अच्छा:रिसर्च से पता चला कि सर्दी से लड़ने वाली टी-सेल्स इम्यून सिस्टम की मेमोरी बढ़ा रहीं, ताकि ये कोरोनावायरस का मुकाबला कर सकें

3.कोरोना के गढ़ वुहान में चौंकाने वाला खुलासा:कोरोना से रिकवर होने वाले 100 से 90 मरीजों के फेफड़ों में खराबी दिखी, अब इनके घरवाले साथ बैठकर खाना भी नहीं खाते



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2 crore covid cases in world|It took 180 days to get 1 crore cases, which increased to 2 crores in just 43 days; 50% of patients in America, Brazil and India only

No comments:

Post a Comment