Saturday, August 29, 2020

रेस्टोरेंट की बिल्डिंग गिरने से मलबे में दबकर 17 लोगों की जान गई, 28 घायल; अब तक 45 लोगों को रेस्क्यू किया गया August 29, 2020 at 09:03AM

उत्तर चीन के शांक्सी प्रांत में शनिवार को एक रेस्टोरेंट की बिल्डिंग गिर गई। इसके मलबे में दबकर 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा लिनफेन शहर के जियांगफेन काउंटी में सुबह लगभग 9:40 बजे हुआ। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बिल्डिंग दो मंजिल की थी। शाम 6.52 बजे तक मलबे से 45 लोगों को निकाला जा चुका था।

घायल हुए 28 लोगों में 7 गंभीर है। सैकड़ों वर्कर्स मास्क पहनकर रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं। हादसे का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घायल हुए 28 लोगों में सात की स्थिति गंभीर है। अब तक हादसे का कारण पता नहीं चल पाया है।

No comments:

Post a Comment